शाहरुख खान की फिल्म फैन के पहले तीन दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 19.20 करोड़, शनिवार को 15.40 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले तीन दिन में भारत में कुल 52.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। शाहरुख की इस फिल्म का पहला वीकेंड वैसे तो कमाई के लिहाज से शानदार नहीं रहा। पर यह पहले दिन की कमाई के मामले में साल 2016 की टॉप फिल्म जरूर बन गई है। फैन से पहले अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। एयरलिफ्ट ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
#Fan biz fails to show major growth on Sunday… Fri 19.20 cr, Sat 15.40 cr, Sun 17.75 cr. Total: ₹ 52.35 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2016
Highest OPENING DAY biz of 2016 *so far*:
1. #Fan ₹ 19.20 cr
2. # Airlift ₹ 12.35 cr
3. #TheJungleBook ₹ 10.09 cr
Note: Nett biz. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2016
Read Also: शाहरुख बोले- FAN के लिए अवार्ड नहीं मिला तो छीनकर भागूंगा या रो दूंगा