सेलेब्स के घर के बाहर फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर आई है कि 11 सितंबर को देर रात बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी की गई। रोहित गोल्डी बरार गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। लगभग 4:30 बजे दो राउंड हवाई फायरिंग की भी सूचना मिली। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हिंदी में लिखे गए इस पोस्ट में सीधे तौर पर दो लोगों का नाम लिया गया है- वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन और फिल्म इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम। सभी भाइयों को राम राम। मैं, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन। भाइयों, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो गोलीबारी हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।”

भारत में रिलीज होगी फवाद खान-वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’, पहलगाम अटैक के बाद लगा था बैन
पुलिस ने पुष्टि की है कि वे गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश कर रहे हैं। दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है। अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिशा की बहन खुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों के लिए दिए गए बयान की निंदा करते हुए वीडियो जारी किया था। जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने फिर एक वीडियो शेयर किया जिसे लेकर कहा गया कि वो प्रेमानंद महाराज का अपमान कर रही हैं। हालांकि उन्होंने ये साफ कहा कि उनका वीडियो प्रेमानंद महाराज के लिए नहीं था। यहां पढ़ें खबर