Fire in Saumya Tandon House: पॉपुलर शो भाबी जी घर पर हैं की गोरी मेम यानी सौम्या टंडन के घर में आग लग गई है। ऐसे में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस सौम्या के घर का काफी सामान जला और झुलसा नजर आ रहा है। सौम्या ने खुद अपने फैन्स को इस बाबत जानकारी दी कि उनके घर में आग लग गई है। सौम्या ने अपने ट्विटर अकाउंट से 21 फरवरी को एक तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की। तस्वीर में एक कमरे में रखा कुछ सामान जला हुआ दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर को शयर करते हुए लिखा- ‘मेरे घर में आग लग गई थी। ऐसे में मैंने सबक सीखा है। कभी भी लिक्विड मॉस्किटो (मच्छर मारने वाला क्वॉइल) के साथ नहीं सोना चाहिए। उसे अपने बेड के पास भी नहीं रखना चाहिए। स्विच और प्लग्स के कनेक्शन का ऐसे समय में ध्यान रखना चाहिए। …और आग लगने पर बचाव का खयाल और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, ऐसी स्थिति आने पर अपने घर में सुरक्षा का सामना लाकर रखना चाहिए। ‘
Had fire in my house , lessons learnt 1. Never sleep with liquit mosquito replant next to your bed especially if it’s over take it off the switch 2. Never have loose connection things plugged in 3. Learn to use fire extinguishers infact buy n keep it at home now. pic.twitter.com/wpb5YiHqUP
— Saumya Tandon (@saumyatandon) February 21, 2019
सौम्या के मुताबिक इस घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में सौम्या के फैन्स इस खबर को जानने के बाद थोड़ा परेशान नजर आए। इस बीच सौम्या के फैन्स उनसे उनका हाल चाल पूछते दिखाई दिए। बता दें, सौम्या के घर में हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया है। सौम्या ने एक बेटे को जन्म दिया है। सौम्या ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैन्स तक पहुंचाई थी।
खबर देते हुए सौम्या ने 21 जनवरी को एक तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर सौम्या के बेटे की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन भी दिया था। सौम्या ने लिखा – मेरे छोटे से बच्चे को एक नाम की जरूरत है। हम तय नहीं कर पा रहे कि क्या नाम रखें। आप भी सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद सौम्या ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी तक शो भाबी जी घर पर है से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया हुआ था अब एक्ट्रेस मार्च में दोबारा शो में एंट्री मार सकती हैं।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

