बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर के बुरे दिन चल रहे हैं। जहां एक ओर कोई फिल्म उनकी हिट नहीं हो पा रही है वहीं उन पर अब लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
ख़बर है कि फिल्म एक्टर फरहान अख्तर और रणबीर कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अब आप सोच रहे होंगे कि रणबीर और फरहान ने ऐसी क्या धोखाधड़ी कर दी है…
सूत्रों की मानें तो एफआईआर लखनऊ के केशवनगर इलाके के रहने वाले वकील रजत बंसल ने 19 सितंबर को मडियाव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि फरहान और रणवीर द्वारा इस साइट का प्रचार किए जाने से लोग उसके जाल में फंस जाते हैं, जो ग्राहक को बिल तो देती है, मगर सामान की आपूर्ति नहीं करती। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मगर पोर्टल के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।