India’s Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और समय रैना पर FIR दर्ज की गई है। रणवीर की अनुचित और अश्लील कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ, जिसके बाद मेकर्स के खिलाफ कई शिकायतें और एफआईआर दर्ज कराई गईं। आज मुंबई पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर भी पहुंची। रणवीर ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी और शो के मेकर्स से अपना विवादित हिस्सा हटाने का अनुरोध किया था। हालाँकि, अब YouTube ने पूरा एपिसोड हटा दिया है। शुरुआत में ये एपिसोड सिर्फ सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर्स के लिए उपलब्ध था, मगर सरकारी हस्तक्षेप के बाद अब भारत में ये वीडियो उपलब्ध नहीं है।
भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब ने हटाया वीडियो
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने की पुष्टि की और एक्स पर लिखा, “रणवीर इलाहाबादिया द्वारा अश्लील और भ्रष्ट टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेशों के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।” इंडियाज गॉट लैटेंट में एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान, रणवीर ने माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल किया था जिसके बाद लोगों में आक्रोश भर गया। सोशल मीडिया रणवीर और समय रैना के विरोध में आ गया।
रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो से चुराया था पैरेंट्स वाला गंदा जोक? लोगों ने ढूंढ़ निकाला ओरिजनल वीडियो
देवेंद्र फडणवीस से नीलेश मिसरा तक सेलेब्स ने इसे बताया घटिया
कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शो रणवीर के कमेंट की आलोचना की। पत्रकार और गीतकार नीलेश मिश्रा ने इस घटना की निंदा की, जबकि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे “विकृत व्यवहार” कहा। इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने इसे “अश्लील” कहा। व्यापक आलोचना के बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने YouTubers के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। गायक बी प्राक ने इसे “घटिया व्यवहार” कहते हुए रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपने अपकमिंग पॉडकास्ट को कैंसिल कर दिया। यहां आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
रणवीर इलाहाबादिया मांग चुके हैं माफी
बढ़ती आलोचना के बीच, रणवीर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने स्वीकार किया, “मेरी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि यह फनी भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है, मैं बस माफ़ी माँग रहा हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “मैं कोई सफाई नहीं देने जा रहा हूँ, बस अपनी माफ़ी माँगना चाहता हूँ। मुझसे गलती हुई है। पॉडकास्ट को सभी आयु वर्ग के लोग देखते हैं और मैं इस ज़िम्मेदारी को हल्के में नहीं लेना चाहता। परिवार आखिरी चीज़ है जिसका मैं अनादर करूँगा।” यहां क्लिक करके आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट का पूरा विवाद आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं।
