प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित किया जिसमे कई सारे पहलुओं पर बातें की। वहीं पीएम मोदी के संबोधन खत्म होने के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सरकार के विरोधियों को टारगेट करते हुए एक ट्वीट किया। अशोक पंडित ने लिखा, ‘चलो रुदालियों शुरू हो जाओ, प्रधानमंत्री का भाषण ख़त्म हो गया!’ अशोक पंडित के इस ट्वीट पर यूजर्स भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

अशोक पंडित के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया, किसी देश के प्रधानमंत्री पर 10000 का जुर्माना लगा तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जो हार्ले डेविडसन पर बिना मास्क के घूम रहे थे हैं उन पर कितना लगना चाहिए। बता दें अपने संबोधन में एक जगह पीएम मोदी ने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13000 हजार रुपये का जुर्माना इसलिए लग गया क्योंकि उन्होंने मास्क नहीं पहना था। भारत में गांव का प्रधान हो या फिर देश का प्रधान मंत्री कोई भी नियमों से ऊपर नहीं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, कंटेंट नहीं है इनके पास। अभी NDTV की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है। एक ने लिखा, सीक्रेट बातें सार्वजनिक रूप से नहीं की जाती। इसे ही बड़बोलेपन कहते हैं। शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी मोदी ने कहा तो धैर्य रखें। एक यूजर ने कहा कि, मोदीजी को अपने सलाहकारों को हटाना चाहिए। जो समाचार माध्यमों से जानकारी देश की जनता को दी जा सकती है उसके लिए 18 घंटे देश की जनता को संदेह के घेरे मे डाल दिया। मोदीजी का निकृष्टतम निर्णय।

पीएम मोदी ने कोरोना काल में छठी बार किया देश को संबोधित

बता दें पीएम मोदा ने कोरोना काल के दौरान देश को छठी बार संबोधित किया। उन्होंने 19 मार्च को पहला संबोधन दिया था। इसके बाद 24 मार्च, 3 अप्रैल, 14 अप्रैल और 12 मई को देश को संबोधित किया था।

पीएम ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3 महीने में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा कराये जाने की बात कही। वहीं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिए जाने का भी जिक्र किया। बता दें संबोधन से एक दिन पहले ही भारत सरकार चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया था।