अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) बॉलीवुड के ऐसे फिल्ममेकर हैं जो अपने ट्वीट को लेकर अक्सर ट्रोल हो जाते हैं। इस बीच फिल्ममेकर अपने और ट्वीट को लेकर ट्रोल के निशाने पर आ गए। दरअसल राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल से एक डेटा जारी की जिसमें 70 सालों में कांग्रेस द्वारा बनाए गए उन अस्पतालों की सूची है जिसपर सेना ने फूल बरसाएं हैं।

अमिताभ दुबे ने इस डेटा को शेयर करते हुए लिखा, ‘जबकि कोरोना वॉरियर्स को भारत सलाम कर रहा है, यह भी महत्वपूर्ण है कि उन अस्पतालों की सूची देखिए जिनपर कृतज्ञतापूर्वक फूलों की बौछार की जा रही है। अब पूछने में ये सुधार किया जाना चाहिए कि 70 सालों और उससे पहले भी भारत के स्वास्थ्य ढांचे को किसने बनाया।’

अनुभव सिन्हा ने अमिताभ दुबे के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, क्या हुआ सत्तर सालों में? पढ़ो। अनुभव सिन्हा को इस पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, अब ये मत पूछना कि पिछले 6 साल में क्या हुआ, क्योंकि ये सारे गालीबाज इसी दौर में पैदा हुए हैं। एक यूजर ने कांग्रेस द्वारा 70 सालों में किए घोटालों की छपी खबर की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, ये भी पढ़ो।


एक अन्य ने लिखा, गंगाराम, अपोलो, मैक्स निजी अस्पताल हैं। सरकार ने क्या किया है? वहीं एक यूजर ने लिखा, ऊंट के मूंह में जीरा कहा जाता है इसे। एक ने लिखा, चरस सस्ता हुआ इतना कि तू सुबह शाम लेना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने 70 साल में 30 अस्पताल बनाए जाने को लेकर लिखा, सत्तर साल में 30 अस्पताल खोल देना बहुत बड़ा काम है न। ये जिम्मेदारी है एहसान नहीं है। एक यूजर ने लिखा,  सर! 70 सालों में सिर्फ इतने हॉस्पिटल्स?? क्या देश की विशालता के लिहाज से ठीक हैं??