Filmfare OTT Awards 2023 List: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार की शाम मुंबई में किया गया। इसमें कई कैटेगरी में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड दिए गए। इसमें ‘स्कूप’, ‘जुबली’ और ‘कोहरा’ जैसे वेब सीरीजों का जलवा देखने के लिए मिला है। साथ ही आलिया भट्ट और मनोज बाजपेयी ने भी बाजी मार ली है। दोनों स्टार्स को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। देखिए लिस्ट किसे और कौन सा अवॉर्ड मिला…

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड करिश्मा तन्ना की ‘स्कूप’ को दिया गया। ये सच्ची घटना पर आधारित थी। ‘ट्रायल बाइ फायर’ को बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स) का पुरस्कार दिया गया। ‘जुबली’ के लिए विक्रमादित्य मोटवानी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स) रणदीप झा (कोहरा) बने हैं।

विजय वर्मा बने बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस

वहीं, बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस के लिए विजय वर्मा को चुना गया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘दहाड़’ के लिए दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल (क्रिटिक्स) करिश्मा तन्ना को ‘स्कूप’ और सोनाक्षी सिन्हा को ‘दहाड़’ के लिए चुना गया है। कॉमेडी रोल में एक्टर अभिषेक बनर्जी छा गए। उन्हें ‘द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्ने’ के लिए बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज मेल का पुरस्कार मिला और बेस्टर एक्टर कॉमेडी सीरीज फीमेल के लिए मानवी गगरू को चुना गया। उन्हें ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ के लिए इस अवॉर्ड को दिया गया है।

बेस्ट ओटीटी फिल्म

इसी के साथ बेस्ट ओटीटी फिल्म की लिस्ट में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘एक बंदा काफी है’ का बोलबाला देखने के लिए मिला है। इसे बेस्ट ओटीटी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट डायरेक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का अवॉर्ड अपूर्व सिंह कार्की को दिया गया। उन्हें ये पुरस्कार ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए दिया गया है और बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म मेल के लिए मनोज बाजपेयी को चुना गया। इस कैटेगरी में भी उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए चुना गया। राजकुमार राव को बेस्टर एक्टर फिल्म मेल (क्रिटिक्स) का पुरस्कार दियागया है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के लिए दिया गया है। वहीं, बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल के लिए आलिया भट्ट को चुना गया। उन्हें ये अवॉर्ड ‘डार्लिंग्स’ के लिए दिया गया है।