सिने जगत का 60वीं फिल्म फेयर पुरस्कार में शाहिद कपूर और कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 60वें फिल्म फेयर पुरस्कार में इस बार ‘क्वीन’ और ‘हैदर’ की धूम मची रही। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैदर’ के लिये शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।
Tweets about Shahid Kapoor Best Actor Of 2014
इसी फिल्म के लिये तब्बू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जबकि के.के.मेनन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्वीन’ में बेहतरीन अभिनय के लिये कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। ‘क्वीन’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी। इसी फिल्म के लिये विकास बहल सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किये गये।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का डेब्यू पुरस्कार पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को फिल्म ‘खूबसूरत’ के लिये दिया गया। फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिये कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवॉर्ड संजय मिश्रा को फिल्म ‘आंखो देखी’ के लिये जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड आलिया भट्ट को फिल्म ‘हाइवे’ के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार शंकर-एहसान-लॉय को फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक का अवॉर्ड अंकित तिवारी को फिल्म ‘एक विलेन’ के गाने गलियां के लिये वहीं ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ के लिये कनिका कपूर सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।
कामिनी कौशल को इस बार लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कामिनी कौशल को यह अवॉर्ड जया बच्चन ने दिया। सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार रश्मि सिंह को फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के गाने ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ के लिये दिया गया। अभिषेक बर्मन फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के लिये सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किये गये। बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार अहमद खान को फिल्म ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात’ के लिय दिया गया।
बेस्ट स्क्रीन और डायलॉग का पुरस्कार अभिजात जोशी और राजकुमार हिरानी को फिल्म ‘पीके’ लिये दिया गया।