Filmfare Awards 2023 नमस्कार आप फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 लाइव पढ़ रहे हैं। सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल के साथ इस ग्रैंड इवेंट को होस्ट कर रहे हैं। ‘iगंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बेस्ट प्रोडक्शन समेत अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस अवॉर्ड के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेटेड है, लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि वह इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा नहीं होना चाहते और वह अवॉर्ड भी नहीं लेंगे। अमिताभ बच्चन, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, नीना गुप्ता, अनुपम खेर समेत कई दिग्गज कलाकार इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड हैं। कुछ ही देर में ये इवेंट कलर्स पर प्रसारित होगा और ऑनलाइन देखने के लिए जियो सिनेमा पर भी जा सकते हैं। Filmfare Awards 2023 के सारे अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए।

Live Updates

Filmfare Awards 2023 लाइव अपडेट्स

23:08 (IST) 27 Apr 2023
आयुष्मान खुराना ने ली अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री

आयुष्मान खुराना ब्लैक सूट में पहुंचे।

22:59 (IST) 27 Apr 2023
संजय लीला भंसाली भी पहुंचे

संजय लीला भंसाली भी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे।

22:58 (IST) 27 Apr 2023
हिना खान ने अवॉर्ड फंक्शन में लगाये चार चांद

हिना खान भी इस अवॉर्ड फंक्शन की शान बढ़ाने पहुंचीं। देखें तस्वीर

22:57 (IST) 27 Apr 2023
पति फहद अहमद संग अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर भी इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं। वह अपने पति फहद अहमद के साथ दिखीं।

22:53 (IST) 27 Apr 2023
बेस्ट लिरिक्स के लिए अमिताभ बट्टाचार्य मिला अवॉर्ड

अमिताभ भट्टाचार्य को ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिरिक्स के लिए अवॉर्ड मिला।

22:52 (IST) 27 Apr 2023
बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए प्रीतम को मिला अवॉर्ड

प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

22:47 (IST) 27 Apr 2023
कविता सेठ को मिला बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल

बेस्ट प्ले बैक सिंगर के लिए फीमेल कैटेगरी में कविता सेठ को अवॉर्ड मिला।

22:44 (IST) 27 Apr 2023
अरिजीत सिंह को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल अवॉर्ड

अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।

22:39 (IST) 27 Apr 2023
रवीना टंडन भी पहुंचीं

रवीना टंडन व्हाइट लुक में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं।

22:37 (IST) 27 Apr 2023
हाई स्लिट ड्रेस में रकुलप्रीत सिंह ने बिखेरा जलवा

रकुलप्रीत सिंह फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में ब्लू रंग की हाई स्लिट ड्रेस में पहुंची हैं।

22:34 (IST) 27 Apr 2023
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचीं काजोल

काजोल भी इस फंक्शन की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंच चुकी हैं।

22:16 (IST) 27 Apr 2023
अवॉर्ड शो होस्ट करने से पहले सलमान खान की तस्वीर

सलमान खान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने इवेंट शुरू होने से ठीक पहले की तस्वीर शेयर की है।

22:06 (IST) 27 Apr 2023
ब्रह्मास्त्र को वीएफएक्स के लिए मिला अवॉर्ड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र को वीएफएक्स के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

22:03 (IST) 27 Apr 2023
गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीता एक और अवॉर्ड

गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम एक और अवॉर्ड हो गया है।

21:57 (IST) 27 Apr 2023
गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम हुआ दूसरा अवॉर्ड

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को दो अवॉर्ड मिल चुके हैं।

21:56 (IST) 27 Apr 2023
Vikram Vedha के लिए परवेज शेख को मिला अवॉर्ड

एक्टर परवेज शेख को विक्रम वेधा के लिए बेस्ट एक्शन अवॉर्ड मिला है।

21:43 (IST) 27 Apr 2023
आयुष्मान खुराना की एक्शन हीरो के लिए Ninad Khanolkar को मिला अवॉर्ड

आयुष्मान खुराना की एक्शन हीरो के लिए Ninad Khanolkar को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

21:41 (IST) 27 Apr 2023
गंगुबाई काठियावाड़ी को मिला अवॉर्ड

गंगुबाई काठियावाड़ी के नाम भी हुआ अवॉर्ड

21:39 (IST) 27 Apr 2023
कृति महेश को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड

कृति महेश को गंगुबाई काठियावाड़ी में ढोलिड़ा में कोरियोग्राफ करने के लिए फिल्मफेयर मिला।

21:36 (IST) 27 Apr 2023
ब्रह्मास्त्र ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

21:31 (IST) 27 Apr 2023
राज कुमार राव भी पहुंचे... देखें तस्वीर

राजकुमार राव ब्लैक सूट में इस इवेंट की शोभा बढ़ाने पहुंच चुके हैं।

21:19 (IST) 27 Apr 2023
अनुपम खेर, कबीर बेदी समेत पहुंचे ये लोग

अनुपम खेर, अलाया एफ, कबीर बेदी, मिथिला पालकर भी इस इवेंट में पहुंच चुके हैं।

21:17 (IST) 27 Apr 2023
शीबा चड्ढा भी पहुंचीं

शीबा चड्ढा अवॉर्ड फंक्शन के लिए पहुंच चुकी हैं। देखें तस्वीर

21:15 (IST) 27 Apr 2023
प्राजक्ता कोली का लुक है बेहद गॉर्जियस

प्राजक्ता कोली फिल्मफेयर 2023 के लिए पहुंची हैं।

21:11 (IST) 27 Apr 2023
ब्लैक साड़ी में गजब की खूबसूरत लगीं पूनम ढिल्लों

पूनम ढिल्लों इवेंट में ब्लैक साड़ी में पहुंची हैं। देखें खूबसूरत तस्वीर

21:04 (IST) 27 Apr 2023
Filmfare Awards 2023 के लिए अनु मलिक भी पहुंचे

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक भी इस बिग इवेंट के लिए पहुंच चुके हैं।

20:56 (IST) 27 Apr 2023
अनिल कपूर का फिर दिखा स्वैग

हमेशा की तरह अनिल कपूर आज भी काफी डैशिंग दिख रहे हैं। देखें उनकी तस्वीर...

20:54 (IST) 27 Apr 2023
टाइगर श्रॉफ ने पिंक सूट में की एंट्री

टाइगर श्रॉफ भी इवेंट के लिए पहुंच चुके हैं। देखें तस्वीर

20:36 (IST) 27 Apr 2023
ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे मनीष पॉल

मनीष पॉल इवेंट के लिए पहुंच चुके हैं।

20:33 (IST) 27 Apr 2023
पत्नी सुनिता संग पहुंचे गोविंदा

गोविंदा अपनी पत्नी सुनिता अहुजा के साथ 68वें फिल्मफेयर की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंच चुके हैं। यहां देखें उनकी तस्वीर।

68वें फिल्म फेयर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें।