बॉलीवुड एक्टर फवाद खान (पाकिस्तानी कलाकार) फिल्म निर्देशक करण जौहर के लिए तब आफत का सबब बन गए जब उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ सिर्फ फवाद को कास्ट किए जाने के चलते विवादों में आ गई। कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने फिल्म से या तो फवाद को हटाए जाने, या फिल्म की रिलीज रोके जाने की बात कही। लेकिन क्योंकि फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी थी, तो करण के लिए ऐसा करना संभव नहीं था। हालांकि आखिर इन विवादों पर विराम लगा और फिल्म की रिलीज डेट से ठीक पहले इसे रिलीज किए जाने की परमिशन मिल गई। फिल्म रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। भारत में धीरे-धीरे अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके फवाद की फैन्स में ज्यादातर लड़कियां शुमार हैं। हालांकि ज्यादातर को इस बारे में जानकारी नहीं है कि फवाद शादीशुदा हैं।
फवाद की पत्नी का नाम सदफ है, सदफ और फवाद 1998 में में मिले थे, जब वह 17 साल के थे। सात साल के अफेयर के बाद इन दोनों ने निकाह कर लिया। फवाद को ज्यादातर लोग उनके लुक्स और उनकी एक्टिंग स्किल्स के चलते जानते हैं, लेकिन फवाद गाना सिंगिंग में भी उतने ही अच्छे हैं। फवाद ‘Entity Paradigm’ नाम के बैंड का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली डेब्यू एल्बम 2003 में रिलीज की थी। फवाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक क्लोदिंग कंपनी भी चलाते हैं। उनकी कंपनी सिल्क मार्केट में बहुत फेमस है। ऐ दिल है मुश्किल के बाद वह आगे भारत में फिल्म करेंगे या नहीं इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं फवाद को भारत में दोबारा बुलाने के लिए हमारे पास क्या वजहें हैं।
1. फवाद खान ने जिस वक्त बॉलीवुड में कदम रखा, तब ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स खुद को ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाने के लिए सिक्स पैक्स ऐब्स और फिट पर्सनैलिटी की मदद ले रहे थे। उस वक्त फवाद ने यह प्रूव किया कि बिना मस्कुलर फिजीक के, सिर्फ अपने काम और चेहरे के दम पर भी आप खुद को साबित कर सकते हैं।

2. फवाद उन गिने चुने सितारों में से हैं, जिनकी आंखें बहुत कुछ कहती हैं। उनके चेहरे से ज्यादा उनकी फीमेल फैन्स उनकी आंखों पर फिदा हैं। फवाद के क्लोज अप शॉट्स में साफ पता चलता है कि वह अपने चेहरे के एक्सप्रेशन्स के साथ-साथ अपनी आंखों का कितनी खूबसूरती से इस्तेमाल करते हैं।

3. फवाद अपने किरदार का को बहुत सोच समझकर चुनते हैं, और अपने काम से उस किरदार के साथ पूरा न्याय करते हैं। उनकी एक्टिंग में यह बात साफ नजर आती है। फिल्म कपूर एंड सन्स में उन्होंने जिस तरह एक होमोसेक्सुअल का किरदार प्ले किया, वह वाकई शानदार था।

4. फवाद एक बहुत अच्छे रोमांटिक कलाकार हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि रोमांस उनकी स्पेशिलिटी हैं। फिल्म हमसफर में उन्होंने बरसात में जिस तरह माहिरा खान के साथ रोमांटिक सीन किया था, वह तो आपको याद ही होगा।

5. फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में फवाद का किरदार बहुत लंबा चौड़ा नहीं था। यहां तक कि ट्रेलर में उन्हें बस एक शॉट की जगह दी गई। लेकिन बावजूद इसके फिल्म की रिलीज से लेकर लोगों के थिएटर से बाहर निकलने तक जो बात दर्शकों को याद रही वह थी फवाद खान की एक्टिंग।