बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी को अपने मंगेतर नूपुर शिखरे से कोर्ट मैरिज की है। इन दोनों की शादी की कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शादी में नुपूर की एंट्री भी खूब चर्चा में रही है। नूपुर शिखरे बेहद ही सादगी भरे अंदाज में शादी में नजर आए थे। जिसको लेकर आमिर खान के दामाद खूब ट्रोल भी हुए।

आइरा और नूपुर की शादी में केवल परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं अब कपल राजस्थान के उदयपुर से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करने जा रहा है। इस खास दिन के लिए वे उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसी बीच दंगल एक्ट्रेस और आमिर खान की रूमर्ड  गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख चर्चा में आ गई है।

सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि आखिर फातिमा आइरा की शादी का हिस्सा क्यों नहीं बनी, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि आमिर और फातिमा का ब्रेकअप हो चुका है।

फातिमा सना शेख को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

दरअसल फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। आमिर खान और फातिमा प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ में भी काफी क्लोज हैं। फातिमा को कई मौकों पर आमिर खान के घर देखा गया है, इसके अलावा वह एक्टर के साथ अकसर ही स्पॉट भी की जाती हैं। फातिमा नूपुर और आइरा की शादी में भी शामिल हुई थीं।  यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल के साथ फोटो पोस्ट कर के दोनों को बधाई भी दी थी, लेकिन फातिमा अब शादी में नजर नहीं आईं।

वहीं उन्होंने कपल को बाकी सेलेब्स की तरह सोशल मीडिया पर भी बधाई नहीं दी। कुछ लोग कयाल लगा रहे हैं कि हो सकता है सना किसी प्रोजेक्ट में व्यक्त हो और हो सकता है कि वह उदयपुर शादी में शामिल हों। वहीं कुछ लोगों का मनना है कि आमिर और फातिमा का ब्रेकअप हो चुका है या उनके बीच अनबन चल रही है, इसी वजह से वह आइरा की शादी का हिस्सा नहीं बनीं।

आमिर खान और फातिमा के रिश्ते पर केआरके ने लिखा था पोस्ट

 बता दें कि सोशल मीडिया पर आइरा की शादी के बाद दावा किया जा रहा था कि आमिर खान फातिमा से शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमिर और फातिमा का पिंक बॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद केआरके ने पोस्ट कर के सोशल मीडिया लिखा कि आमिर अब अपनी बेटी की उम्र की फातिमा शेख से शादी करने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नूपुर शिखरे और आइरा खान 8 जनवरी को मराठी रीति-रिवाज के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद 13 जनवरी को ग्रैंड रिसेप्शन होगा।