मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से होने वाली है। दोनों ही फिल्में एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैया हैं। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल ही नहीं फातिमा सना शेख का किरदार भी काफी दमदार है। वह इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जहां फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेताब हैं, वहीं खुद एक्ट्रेस इस रोल को लेकर काफी नर्वस थीं।

1 करोड़ रुपये ली फीस

हालांकि फातिमा सना शेख ने इस किरदार को करने के लिए मोटी रकम ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस ली है। एक्ट्रेस की मानें तो इस रोल को करने से पहले वह काफी नर्वस थीं। उन्हें नहीं पता था कि वह इसे निभा भी पाएंगी या नहीं।

अपने एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा, “जब मुझे यह रोल मिला तो मैं नर्वस थी। मुझे नहीं पता था कि मैं इसे कर भी पाऊंगी या नहीं। इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व मेरे लिए बहुत बड़ा था। उनकी चीजें लोगों को याद हैं। जब मैंने मेघना को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा रखो। मुझे खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन उन्होंने किया।” फातिमा ने बताया कि फिल्म से पहले इंदिरा गांधी पर जो भी रिसर्च की गई थी, मेघना ने उन्हें वो सारी जानकारी दी।

कभी बना लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का मन

कम ही लोग इस बात को जानते होंगे की फातिमा ने बचपन में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। फातिमा पहली बार साल 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420’ और ‘वन टू का फोर’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद फातिमा ने ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘लेडीज स्पेशन’ और ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ जैसे टीवी सीरियल किए। ये सब करने के बाद भी वह अपनी पहचान नहीं बना पाईं और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला लिया। फातिमा के लिए ‘दंगल’ फिल्म लकी साबित हुई। उस फिल्म से उन्हें पहचान और फेम दोनों मिला।