दंगल फेम फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म ‘लूडो’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फातिमा सना ने बॉलीवुड में अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी। ‘चाची 420’ और ‘बड़े दिलवाले’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाली फातिमा सना शेख साल 2001 में शाहरुख खान की फिल्म ‘वन टू का फोर’ (One 2 Ka 4 ) में काम कर रही थीं। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने बताया था कि इस फिल्म के सेट पर जब पता चला की शाहरुख खान शादीशुदा हैं, तो वह फूट-फूट कर रोई थीं।
फातिम सना शेख के मुताबिक, शाहरुख खान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पांच साल की यह बच्ची उनसे कितना प्यार करती है। जब मुझे उनके शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो मेरा दिल टूट गया और मैं बहुत रोई थी। मेरे लिए यह एक ब्रेकअप जैसा ही था।
सना ने कहा कि सेट पर वह सबसे यंग आर्टिस्ट थीं। लोगों का उनको काफी अटेंशन मिलता था। फातिमा सना शेख ने बताया कि शाहरुख खान सेट पर उनके साथ खेल रहे थे। वह सोच रही थीं कि यही उनके जीवन के लिए पर्फेक्ट है। लेकिन जब उनको शाहरुख के शादीशुदा होने की बात पता चली तो वह काफी रोईं। और उनके लिए ये ब्रेकअप जैसा था। इस बात से वह काफी परेशान हो गई थीं।
गौरतलब है कि फातिमा सना शेख को पहला ब्रेक आमिर खान की फिल्म दंगल में मिला। इस फिल्म में सना लीड रोल में थीं। इसके अलावा वह डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में भी नजर आई थीं। फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्मों में की बात करें तो डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। वहीं अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ और पवन कृपलानी की फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगी।