भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के चलते 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। बिशन सिंह बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर थे। बिशन सिंह बेदी की मृत्यु की खबर से क्रिकेट और बॉलीवुड जगत में दुखों की लहर दौड़ पड़ी है।
बिशन सिंह ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। उनकी स्पिन के सामने बड़े-बड़े बैट्समैन घुटने टेक देते थे। वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान भी रहे। इतना ही नहीं बिशन सिंह अपने बेटे के साथ एक फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। अब उनके अचानक यूं दुनिया से चले जाने से अंगद बेदी और नेहा धूपिया पर को बड़ा झटका लगा है।
नेहा धूपिया के साथ रहा स्पेशन बॉन्ड
नेहा धूपिया अपने ससुर बिशन सिंह बेदी के बेहद करीब थीं। बिशन सिंह उनको अपनी बेटी की तरह ही मानते थे। नेहा भी उनका बहुत ध्यान रखती थीं। एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि उनके ससुर, ससुर कम और दोस्त ज्यादा हैं। नेहा अकसर ही उनके साथ समय बिताती हुई नजर आती थीं और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती थीं।
बेटे के साथ की फिल्म
बिशन सिंह बेदी ने क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में बिशन सिंह बेदी के साथ उनके बेटे अंगद भी साथ नजर आए थे। अपने पिता के साथ फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर लेकर अंगद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे पिता, जो न केवल एक महान क्रिकेटर हैं बल्कि एक अविश्वसनीय इंसान भी हैं, के साथ एक ही फिल्म में होना एक साथ काम करना एक सम्मान की बात है। । मैं उत्साहित हूं कि मेरे पिता इस अद्भुत फिल्म का हिस्सा हैं।’