बॉलीवुड एक्टर फरहान खान सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक्टर फरहान खान ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के समर्थकों से कुछ सवाल किए। इसके जवाब में बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने फरहान अख्तर को जवाब दिया।
फरहान अख्तर ने अपने पोस्ट में सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा- ‘पहले तो आप सरकार की आलोचना नहीं करते। फिर ऊपर से आप किसी गवर्नमेट की पॉलिसी को भी क्रिटिसाइज नहीं करते। कोविड से जुड़ी समस्याओं और कमियों को भी आप नजरअंदाज करते हैं। आप गाय के गोबर को क्रिटिसाइज नहीं कर सकते। अब अगला क्या?’
इस पर फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित बोल पड़े- ‘पहले तो आपने कभी गांधी परिवार की आलोचना नहीं की। फिर आप उनके द्वारा किए गए स्कैम की भी आलोचना नहीं कर पाए। इसके अलावा आप देश में हुए विभाजन, जो कि धार्मिक तौर पर भी रहा और शहरीकरण या नक्सलवाद हो सकते हैं, उनकी कभी आलोचना नहीं की। हाल ही में बंगाल का भी यही हाल रहा.. लिस्ट बहुत लंबी है फरहान..।’
First U couldn’t criticise d Gandhi Parivaar .
Then U couldn’t criticise their scams .
Then U couldn’t criticise d bloodshed&dividing d country on religion basis by d Urban Naxals
Then U couldn’t criticise d genocide of Hindus recently in Bengal
D list is long Farhan. https://t.co/UOa7yoI8hb— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 20, 2021
अशोक पंडित के द्वारा दिए गए जवाब पर कई लोग उन्हें पलटवार करते दिखे। सोशल मीडिया पर यूजर्स फरहान और अशोक पंडित दोनों के पोस्ट पर कमेंट करते हुए रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने अशोक पंडित से सवाल किया- क्या गांधी परिवार इंडियन गवर्नमेंट है? प्लीज मुझे बताइए? आप गांधी परिवार से इतना ओब्सेस्ट कैसे हैं?
किसी ने कहा- लेकिन बेवकूफ लोग ट्वीट जरूर कर सकते हैं। सीएए और एनआरसी के लॉ पढ़े बगैर। अनिल कुमार नाम के यूजर ने लिखा- वह अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। ऐसे में वह ट्वीट नहीं कर सकते।
लोकेश नाम के यूजर ने फरहान के लिए कहा- अशोक पंडित उसे फर्क नहीं पड़ता, उसे सब घर पर मिल जाता है। राजेश शर्मा नाम के यूजर बोले- ‘पंडित जी क्या आप भी संघ परिवार भारतीय जनता पार्टी और दाढ़ी वाले बाबा जी की आलोचना कर सकते हैं। नहीं ना? तो आप बस दाढ़ी वाले बाबाजी की चमचागिरी करते रहो।’