बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक मशहूर सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फरहान 9 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। फरहान की मां हनी ईरानी और पिता जावेद अख्तर (Javed Akhtar) दोनों ही स्क्रीन राइटर हैं। उनकी बड़ी बहन जोया अख्तर (Joya Akhtar) बॉलीवुड की फेमस फिल्म डायरेक्टर और राइटर हैं। फरहान अख्तर अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फरहान ने साल 2000 में खुद से 11 साल बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी संग शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। हालांकि एक शादी में होने के बाद भी एक्टर का नाम कई कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा।

श्रद्धा कपूर से जुड़ा नाम

साल 2016 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की शूटिंग के दौरान फरहान अख्तर श्रद्धा कपूर के करीब आए थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन पिता शक्ति कपूर को फरहान और श्रद्धा का यह रिश्ता नागवार गुजरा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्ति कपूर और एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर को एक्टर घर से गुस्से में खींचकर लाए थे। इस बात की जानकारी फरहान के पड़ोसियों ने मीडिया को दी थी। हालांकि शक्ति कपूर ने इन बातों को झूठ बताया था।

अदिति राव हैदरी को किया डेट

फरहान अख्तर का नाम एक्ट्रेस अदिति राव के साथ भी जुड़ा था। वह फिल्म वजीर में फरहान के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने फरहान की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अदिति (Aditi Rao Hydari) का नाम फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान ही फरहान और अधुना का तलाक हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस का फरहान के साथ नाम जोड़ा गया था,हालांकि दोनों ने ही कभी इसे स्वीकार नहीं किया।

16 साल तक चली फरहान की पहली शादी

एक्टर की पहली शादी पॉपुलर हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से हुई थी। फरहान और अधुना की मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को तीन साल डेट करने के बाद साल 2000 में शादी की थी। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। कई सालों तक साथ रहने के बाद साल 2016 में दोनों ने अचानक अलग होने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद 24 अप्रैल 2017 को फरहान और अधूना का तलाक हो गया। अलग हाने के बाद दोनों बेटियों की कस्टडी अधुना को मिली।

शिबानी दांडेकर से की है दूसरी शादी

फरहान ने अधुना से तलाक के एक साल बाद शिबानी दांडेकर से अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। शिबानी से एक्टर की मुलाकात 2015 में शो ‘आई कैन डू दैट’ के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं। इसके बाद साल 2018 में शिबानी और फरहान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी में पहली बार बतौर कपल नजर आए। सालों तक एक दूसरे को डेट करने बाद फरहान और शिबानी फरवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधे।