कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। कार्तिक अच्छे से जानते हैं कि अपने फैंस का दिल कैसे जीतना है। हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसके देखने के बाद उनके प्रशंसकों की कतार और भी लंबी हो गई है। दुनियाभर में उनके हजारों फैंस हैं, जिनमें लड़कियों की गिनती थोड़ी ज्यादा है।
इन दिनों कार्तिक का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी क्यूट चाइल्ड एक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल कार्तिक ने लूडो फेम चाइल्ड एक्टर इनायत वर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें इनायत कार्तिक की फिल्म के एक डायलॉग की मिमिकिरी करती नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो पर फैंस ने बेशुमार प्यार लुटाया है। कई बॉलीवुड एक्टर ने भी इस वीडियो को प्यारा बताया है।
इसी के साथ उनकी इस वीडियो पर एक महिला फैन सुर्खियां बटोर रही है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक लड़की ने कार्तिक आर्यन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है। इसके बदले वो एक्टर को 20 करोड़ रुपये देने की बात कर रही हैं। फैन ने लिखा, ”अच्छा मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ दूंगी।” कार्तिक की नजर भी इस कमेंट पर पड़ी और उन्होंने लिखा, ”कब।”
कार्तिक के इस रिप्लाई के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई अन्य फैंस ने भी लिखा मुझसे शादी कर लो। वहीं कुछ लोग पूछने लगे शादी कब है। किसी ने कहा ऑफर अच्छा है, हां कर दो।
कार्तिक के फैंस उनसे मिलने के लिए काफी कोशिश करते नजर आते हैं। खास बात ये है कि वो अपने फैंस को निराश नहीं करते। जनवरी में भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो लड़कियां कार्तिक की बिल्डिंग के बाहर उनका नाम पुकारती दिख रही थीं। कार्तिक उन्हें मिलने के लिए अपने घर से बाहर भी आए थे।
अगर बात कार्तिक के वर्क फ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म शहजादा में नजर आएंगे। जो रोहित धवन निर्देशित अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमुलु का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोहित बोस रॉय, सचिन खेड़कर और अंकुर राठी भी हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।