मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड स्टेज शो में अपने बेजोड़ परफॉरमेंस की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह शो कुछ दिन पहले आयोजित किया गया था। इस शो में सपना चौधरी ने मशहूर बॉलीवुड गाना ‘हम्मा-हम्मा’ और ‘कर गई चूल’ पर स्टेज तोड़ परफॉरमेंस दिया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा कि दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनिए।’ इस तस्वीर को अब तक 38,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

हाल ही में पंजाबी गाना ‘बिल्लौरी अंख’ पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बेहतरीन डांस ने उनकी सफलताओं में चार चांद लगा दिया है। कुछ दिनों पहले रिलीज किये गये इस गाने में सपना चौधरी काले रंग के कपड़ों में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के सामने जमकर नाची थीं। पंजाबी फिल्म के इस गाने में उनका यह डांस परफॉरमेंस भी लोगों को काफी पसंद आया है। यू-ट्यूब पर अब तक 3 मीलियन से ज्यादा लोगों ने उनके इस धमाकेदार डांस को देखा है।

आपको बता दें कि मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ में बिग बॉस के घर के अंदर भी सपना चौधरी को काफी पसंद किया गया था। हरियाणवी के अलावा भोजपुरी, हिन्दी और पंजाबी गानों पर अब तक सपना चौधरी अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी में सपना चौधरी राखी सावंत के साथ WWE के रिंग में परफॉरमेंस देती नजर आई थीं। सपना चौधरी के इस डांस धमाल को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।