बॉलीवुड के इन दो सितारों ने भले ही अब अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हों लेकिन इनके दिलों में प्यार अभी भी बरकरार है। जी हां, बात हो रही बॉलीवुड के एक्स लव कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। हाल ही दीपिका ने एक इंग्लिश न्यूजपेपर के इंटरव्यू में कहा कि वे और रणबीर अलग होने का वाबजूद भी एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार एक ऐसा एहसास है जिसे खत्म करना ठीक नहीं, वे ताउम्र रणबीर को चाहेंगी। लिहाजा वे उनते लिए हमेश पजेसिव भी रहती हैं।

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के बारे में कहा कि फिल्म कॉकटेल उनके लिए सही नहीं थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म में उनके को-स्टार सैफ अली खान थे। रणबीर ने कहा कि इस फिल्म को साइन करने से पहले भी दीपिका कनफ्यूज थीं। उस दौरान रणबीर ने उन्हें फिल्म न करने को कहा था लेकिन इससे पहले दीपिका फैसला ले चुकी थीं।

ये दोनों ही स्टार्स एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते हैं, ऐसे में उनका रिलेशनशिप अब भी वैसे ही नजर आ रहा है जैसे कि पहले था। अब देखना ये होगा कि क्यो दोनों की जोड़ी अपनी पिछली फिल्म ये जवानी है दीवानी जैसी कामयाबी हासिल कर पाएगी या नहीं। ये फैसला तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही लगेगा।