बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हंटर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसमें सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। वो लंबे समय से पर्दे से दूर थीं और अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी बोल्ड अदाओं को भी खूब चर्चे रहे हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ एक्सप्रेशंस के भी लोग फैन रहे हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में से एक ‘धूम’ (Dhoom) भी रही है। ऐसे में इस मूवी को लेकर एक्ट्रेस ने सालों बाद खुलासा किया है कि पहली बार जब उनसे बिकिनी शॉट देने के लिए कहा गया था तो वो काफी डर गई थीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
मेकर्स ने ईशा से मांगा था ऐसा शॉट
‘धूम’ गर्ल यानी कि ईशा देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार इस मूवी में ही बिकिनी पहनी थी और वो काफी डरी हुई थीं। इसकी वजह ये थी कि उनको एक्ट्रेस हेमा मालिनी से इस सीन को करने के लिए परमिशन लेनी थी। लेकिन ड्रीम गर्ल का रिएक्शन एकदम ही अलग था, जो कि किसी को भी हैरान कर देगा। क्योंकि वो ईशा की उम्मीद से परे था। दरअसल, ईशा ने वेब सीरीज ‘हंटर’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में इस किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि ‘आदित्य चोपड़ा ने उनसे कहा था कि उन्हें बिकिनी पहननी होगी और क्या वो इसके लिए तैयार हैं? इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब दिया था कि वो पहले इसके लिए अपनी मां हेमा मालिनी से परमिशन लेंगी।’
परमिशन के लिए घर गईं और कहा…
ईशा देओल आगे बताती हैं कि वो बोल्ड सीन के लिए मां हेमा मालिनी के पास परमिशन के लिए घर जाती हैं और काफी डरी हुई होती हैं। जब वो उनसे पूछ रही होती हैं तो कांप रहती हैं। क्योंकि ड्रीम गर्ल ने पहले भी उन्हें इस लिबास में देख चुकी थीं। लेकिन जब उन्होंने इजाजत मांगी तो उनका रिएक्शन एकदम अलग था। हेमा मालिनी एक्ट्रेस बेटी को जवाब देती हैं कि ‘हां क्यों नहीं। इसमें क्या है।’ वो बेटी से आगे कहती हैं कि ‘आप इसे तब पहनते हैं जब दोस्तों के साथ बाहर होते हैं और छुट्टियों पर होते हैं। इसलिए पहनो। लेकिन पहले ये जरूर तय करें कि इसे अच्छे से शीट किया जाए।’ फिर क्या था मां से परमिशन मिली और ईशा देओल ने आदित्य चोपड़ा को फट से हां कर दिया। इस शॉट के लिए उन्हें मेकर्स की ओर से 6 महीने का वक्त मिला था क्योंकि वो उन्हें पर्दे पर अलग तरीके से दिखाना चाहते थे।
आपको बता दें कि फिल्म ‘धूम’ को साल 2004 में रिलीज किया गया था। इसमें ईशा के साथ जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी अहम भूमिका में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर और पर्दे पर हिट रही थी। साथ ही इसमें ईशा की बोल्ड अदाओं को काफी पसंद किया गया था। इससे वो काफी लाइमलाइट में भी रही थीं।