Entertainment News Live Updates: शाहरुख खान की फिल्म ‘Pathan’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ और दूसरे दिन 70 करोड़ का बिजनेस किया है। शाहरुख खान ने अब एक कोट शेयर किया है जिसे लोग पठान के कमबैक से जोड़ रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल को शादी में करोड़ों के गिफ्ट्स नहीं मिले हैं। बेशकीमती तोहफे की खबर को सुनील शेट्टी ने गलत बताया है। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने शादी कर ली है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। बॉलीवुड से जुड़ी सभी बड़ी खबरों की पल-पल की अपडेट जानने के लिए Jansatta.com के साथ बने रहें…

Live Updates

Entertainment News Live Updates 27 January 2023

17:48 (IST) 27 Jan 2023
कोर्ट ने जैकलीन को दी दुबई जाने की अनुमति

जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से दुबई जाने की इजाजत मिल गई है।

17:43 (IST) 27 Jan 2023
'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान ने किया ट्वीट

शाहरुख खान ने कहा- कमबैक नहीं शुरू किया काम खत्म करो।

17:38 (IST) 27 Jan 2023
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की हल्दी की तस्वीरें आईं सामने

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं।

15:48 (IST) 27 Jan 2023
MS Dhoni के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का ऐलान...

MS Dhoni ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम ‘LSG: Lets Get Married’ यानी ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ है।

15:46 (IST) 27 Jan 2023
Pathan Box Office Day 2 Collection: शाहरुख खान की पठान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान एक दिन में 55 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म थी, अब फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ का बिजनेस किया है और अब नया रिकॉर्ड बन गया है।

15:29 (IST) 27 Jan 2023
मसाबा की शादी में शामिल हुए पिता विवियन रिचर्ड्स

नीना गुप्ता ने बेटी की शादी की तस्वीर शेयर की है जिसमें मसाबा के पिता विवियन रिचर्ड्स भी नजर आ रहे हैं।

14:04 (IST) 27 Jan 2023
Pathaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 70 करोड़ की कमाई

तरण आदर्श ने ANI से बात करते हुए कहा कि फिल्म पठान के दूसरे दिन के कलेक्शन का फाइनल नंबर अभी नहीं आया है लेकिन फिल्म 70 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

14:04 (IST) 27 Jan 2023
Telugu actress Jamuna passes Away: तेलुगु एक्ट्रेस जमुना का 86 वर्ष की उम्र में निधन

तेलुगु एक्ट्रेस जमुना का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्होंने अपने हैदराबाद आवास पर आखिरी सांस ली।

13:56 (IST) 27 Jan 2023
आलिया भट्ट ने की Pathan की तारीफ, बोलीं-प्यार हमेशा जीतता है...

शाहरुख खान की 'पठान' की हर तरफ तारीफ हो रही है। करण जौहर, अनुराग कश्यप, ऋतिक रोशन समेत कई स्टार्स ने फिल्म की तारीफ की है। अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को सराहा है। उन्होंने लिखा,"क्योंकि प्यार हमेशा जीतता है।" इसके साथ उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

12:54 (IST) 27 Jan 2023
सलमान खान ने 'पठान' की सक्सेस पर शाहरुख खान को फोन करके दी बधाई

सलमान खान ने शाहरुख खान को फोन करके फिल्म 'पठान' की सफलता पर बधाई दी है। 'पठान' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है और ये शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल फिल्म भी बन गई है।

12:43 (IST) 27 Jan 2023
Abdu Rozik: शाहरुख खान से मिलने मन्नत के बाहर पहुंचे अब्दु रोजिक

ताजिकिस्तान के मश्हूर सिंगर और बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। Pathan की धूम के बीच अबदु, शाहरुख खान से मिलने मन्नत पहुंचे। इस बीच उन्होंने बताया कि वह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने सोशलम मीडिया पर बताया कि शाहरुख से मिलना उनका सपना है, जो भारत में पूरा हो सकता है।

12:17 (IST) 27 Jan 2023
Masaba Gupta Wedding: मसाबा गुप्ता ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग 7 फेरे ले लिए।

11:43 (IST) 27 Jan 2023
'फुकरे 3' का हिस्सा नहीं होने पर अली फज़ल का बयान

अली फज़ल ने अपने स्टेटमेंट में कहा- ''तो ज़फर आएगा या नहीं? सब यही पूछ रहे हैं बार बार। सॉरी साथियों, इस बारी नहीं! ज़फर भाई को कभी गुड्डू भइया भी बनना पढ़ता है। और दो ब्रह्मांड ओवरलैप हो जाते हैं कभी कभी। एक बार का फुकरा हमेशा का फुकरा रहता है इसलिए मैं आसपास हूं। लेकिन मैं फुकरा, भोली और पंडितजी की तीसरी किश्त के लिए स्क्रीन पर नहीं आऊंगा! मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था लेकिन समय और शेड्यूल ने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी। मैं भविष्य में किसी मोड़ पर वापस आऊंगा, शायद आपकी अपेक्षा से पहले। ज़फर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक छोटा सा चक्कर लगाने के बाद वापस आएगा!''

11:09 (IST) 27 Jan 2023
Pathaan: रकुल प्रीत सिंह ने की 'पठान' की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' देखी और फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। एक्ट्रेस ने किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तारीफ भी की।

11:06 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Vikram Bhatt

Happy Birthday Vikram Bhatt: राज़ और 1920 जैसी हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट का आज बर्थडे है। विक्रम आज 54 साल के हो गए हैं।

11:02 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Bobby Deol: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल को विश किया बर्थडे

Happy Birthday Bobby Deol: बेटे बॉबी देओल के बर्थडे पर पिता धर्मेंद्र ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार।

11:00 (IST) 27 Jan 2023
Gadar 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने जाहिर की खुशी

'गदर 2' के पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बाद मिल रहे प्यार पर निर्देशक अनिल शर्मा ने जाहिर की खुशी।

10:59 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Shehnzaal Gill: शहनाज गिल ने केक काटकर मनाया बर्थडे

Shehnzaal Gill Birthday: शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां वो बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं।

10:58 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Shehnzaal Gill: गुरु रंधावा ने शहनाज गिल को विश क्या बर्थडे

सिंगर गुरु रंधावा ने एक्ट्रेस शहनाज गिल को उनके 29वें जन्मदिन पर बधाई दी है। हाल ही में दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए थे।

10:51 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का जन्मदिन आज

Happy Birthday Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल आज 29 साल की हो गई हैं, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर 'किसी का भाई किसी की जान' की टीम और सलमान खान फिल्म्स ने एक्ट्रेस को बर्थडे की बधाई दी है। वहीं ट्विटर पर #hbdshehnaazgill ट्रेंड कर रहा है, जिसके लिए शहनाज गिल ने फैंस को कहा शुक्रिया।

10:50 (IST) 27 Jan 2023
Happy Birthday Bobby Deol: 54 साल के हुए बॉबी देओल

Happy Birthday Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे बॉबी देओल, यहां पढ़िए पूरी खबर...

10:19 (IST) 27 Jan 2023
Entertainment LIVE News: Pathan को लेकर बोलीं कंगना रनौत, फिल्म में पाकिस्तान को अच्छा दिखाने की कोशिश

कंगना रनौत ट्विटर पर लौट आई हैं और आते ही उन्होंने अपनी बेबाक राय सबसे सामने रखना शुरू कर दिया। फिल्म 'पठान' को लेकर कंगना ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म में हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान को अच्छा दिखाने की कोशिश की गई है।

10:08 (IST) 27 Jan 2023
Bollywood Live News: ऋतिक रोशन ने की शाहरुख खान की Pathan की तारीफ

फिल्म 'पठान' को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म सरप्राइज से भरी है। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को बधाई दी।

09:54 (IST) 27 Jan 2023
Bollywood News Live: रिलीज के ठीक तीन महीने बाद OTT पर आएगी Pathan

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है तो प्रशंसक ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म रिलीज के तीन महीने बाद 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज हो सकती है।

09:50 (IST) 27 Jan 2023
Bollywood News Live: अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती, सीने में हुआ था दर्द

मशहूर एक्टर, सिंगर और होस्ट अन्नू कपूर इस वक्त दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक उनके सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

27 जनवरी 2023 की बॉलीवुड से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए...