Entertainment News Highlights 14 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। राखी सावंत, आदिल दुर्रानी से बेवफाई के बाद कई दिनों से दुबई में थीं। अब वह वापस आ गई हैं और पैपराजी संग बात करते हुए उन्होंने हिंट दिया है कि उनकी लाइफ में कोई आ गया है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा स्टारर ‘फुकरे’ का तीसरा पार्ट 1 दिसबंर, 2023 को रिलीज होने वाली है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून से स्ट्रीम हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मनोरंजन की खबरों के लिए बने रहिए…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 14 जून

23:04 (IST) 14 Jun 2023
विक्की कौशल ने शेयर की कैटरीना संग रोमांटिक तस्वीर

विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के साथ खूबसूरत सनसेट की तस्वीर शेयर की है।

18:44 (IST) 14 Jun 2023
Tiku Weds Sheru का ट्रेलर हुआ रिलीज

अमेजन प्राइम ने 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें मजेदार किरदार में नजर आ रहे हैं।

15:53 (IST) 14 Jun 2023
अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:53 (IST) 14 Jun 2023
ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर किया है। फोटो में ऋतिक रोशन एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

12:51 (IST) 14 Jun 2023
रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत

आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता को एक खास वीडियो साझा करते हुए याद किया है।

11:35 (IST) 14 Jun 2023
अपने जन्मदिन पर न्यूड महिला पर खाना परोसने को लेकर ट्रोल हो रहे Kanye West

Kanye West ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर न्यूड महिला पर सूशी सर्व करवाई थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अब सोसल मीडिया यूजर्स उन्हें लताड़ लगा रहे हैं।

10:42 (IST) 14 Jun 2023
केआरके ने कंगना रनौत-रणबीर को लेकर कही ये बात

कंगना ने रणबीर को ड्रग एडिक्ट बताया था। जिसे लेकर केआरके ने दोनों पर जमकर निशाना साधा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:34 (IST) 14 Jun 2023
कपिल शर्मा शो में काम कर चुके इस कॉमेडियन ने फेसबुक लाइव आ कर की आत्महत्या की कोशिश

'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कपिल शर्मा के इस शो में काम कर चुके कॉमेडियन ने सुसाइड करने की कोशिश की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:44 (IST) 14 Jun 2023
SSR की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस को आई एक्टर की याद

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन साल हो चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस भारी मन से उन्हें याद कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:53 (IST) 14 Jun 2023
#AskSonu में सोनू सूद ने फैन को दिया मजेदार जवाब

सोनू सूद ट्विटर पर आस्क सोनू चला रहे हैं, जिसमें फैंस और वह मजेदार बातें कर रहे हैं। एक्टर से एक यूजर ने आईफोन 14 मांग लिया, जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

08:48 (IST) 14 Jun 2023
परिवार संग छुट्टियां मना रहीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने लिवरपूल वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

08:40 (IST) 14 Jun 2023
बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल

Bigg Boss OTT के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। Bigg Boss Tak के ट्विटर हैंडल पर इसकी पूरी लिस्ट जारी की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:37 (IST) 14 Jun 2023
शिल्पा शेट्टी ने 48 की उम्र में दिखाई ऐसी अदायें

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस वक्त वैकेशन पर निकली हुई हैं और सोशल मीडिया पर इसका अपडेट दे रही हैं। शिल्पा ने बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

08:36 (IST) 14 Jun 2023
राखी सावंत को मिल गया नया प्यार

राखी सावंत कई दिनों बाद दुबई से लौटी हैं और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने हिंट दिया कि उनके जीवन में कोई आ गया है और इसके बारे में जल्द सबको पता चल जाएगा।

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।