Entertainment News Live Updates 11 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का लेटेस्ट ट्वीट वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने बिना नाम लिए आपत्तजनक बातें लिखी हैं, जिसे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के कमबैक से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लिखा,’तुम क्यों डरोगी? तुम वैश्या थी, हो और रहोगी। सवाल तो ये है कि तुम्हारा उपभोक्ता कौन है? कोई सत्ताधारी ही तुम्हें इतनी हिम्मत दे सकता है। सुशांत के केस में देरी होने के लिए कौन जिम्मेदार है?’। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अन्य ट्वीट में साफ किया कि उनका ये ट्वीट की इंसान के लिए नहीं था। बल्कि आस-पास चल रही चीजों के खिलाफ था। वहीं, दूसरी ओर, AAP नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपने और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शादी के सवाल पर मजेदार जवाब दिया, कहा कि आने वाले समय में सभी राज खुल जाएंगे और सभी को जश्न मनाने का मौका मिलेगा। फैंस कपल की वेडिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वो शहनाई बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए…
AAP नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपने और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शादी के सवाल पर मजेदार जवाब दिया है। राघव ने कहा कि 'आने वाले समय में सभी राज खुल जाएंगे और सभी को जश्न मनाने का मौका मिलेगा।' देखिए...
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'तुम क्यों डरोगी... तुम वैश्या थी, हो और रहोगी। प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही हिम्मत दे सकता है'। इसके बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी है कि ये किसी एक इंसान के लिए नहीं है। ये बस हमारे आस-पास चल रही चीजों के खिलाफ है। इसे किसी से जोड़ा ना जाए।

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जन्म के बाद से ही काफी लाइमलाइट में रहा है। पैपराजी से वो बचपन से ही फैमिलियर है। वो सोशल मीडिया सेंसेशन है। एक्ट्रेस भी उसकी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने तैमूर की बड़े भाई इब्राहिम अली खान के साथ एब्स फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कलाकारों को साथ में रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। देखिए...
'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'आदिपुरुष' जैसी बड़ी फिल्में देने वाले निर्देशक ओम राउत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उनके साथ फिल्ममेकर की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसे खुद डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वो लंदन से वापस आई हैं।
रिया चक्रवर्ती एमटीवी के फेमस शो रोडीज 19 में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह का रिएक्शन सामने आया है।
सिंगर नेहा कक्कड़ का पंजाबी सिंगर सिंहस्टा के साथ अपबीट ट्रैक 'मसला' रिलीज हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, सिंहस्टा द्वारा रचित और लिखित यह ग्रूवी ट्रैक एक आउट-एंड-आउट डांस ट्रैक है।
ऑस्कर विनिंग अमेरिकन एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक ने 48 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हिलेरी एक बेटे और एक बेटी की मां बनी हैं।
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने 5 करोड़ रुपये की नई चमचमाती रेंज रोवर खरीदी है।
सिवलिंगडे के मौके पर कियारा आडवाणी ने अपने भाई के साथ फोटोज शेयर की हैं।
प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने हाल ही में दावा किया है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी मौत एक एक्सीडेंट थी।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी मालती मैरी की कुछ फोटोज शेयर की हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आईं। यहां पपाराजियों के सामने एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए।
सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत द्वारा साल 2006 में दर्ज करवाए गए छेड़छाड़ के मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे है। मीका के वकील का कहना है कि उन्होंने और राखी ने मिलकर सुलह कर ली है ।
सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा।