Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब इसके लेखक मनोज मुंतशिर ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए ट्विटर पर माफी मांगी है। अशोक पंडित के को-प्रोडक्शन में बनी ’72 हूंरे’ 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन को लेकर इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक शहनाज गिल इस वीकेंड का वार में नजर आने वाली हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने लिए जुहू में आलीशान बंगला खरीदा है। जल्द ही वह शाहिद कपूर के घर को छोड़कर अपने खुद के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। वह कई महीनों से शाहिद के जुहू स्थित बंगले को लीज पर लेकर रह रहे हैं। मनोरंजन की जरूरी खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 8 जुलाई
रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। एक बार फिर दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है।
मुंबई फिल्म सिटी में बड़ा सांप देखा गया। जिसने 150 अंडे दिये थे। सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में नेताओं को कम पढ़ा लिखा बताया था। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस ने सफाई में ट्वीट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ा ऐलान होने वाला है। इसके हिंट का एक छोटा वीडियो जारी किया गया है। देखिए…
Stay Tuned…#JawanTrailer pic.twitter.com/BqM0kmxHLQ
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) July 8, 2023
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें फेक रोमांस की बात कर रही हैं। हाल ही में उनका अपकमिंग वीडियो सॉन्ग 'बारिशों' का टीजर वीडियो जारी किया गया है। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि 'मेरे साथ लोग नकली-नकली रोमांस करते हैं।'
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का ब्लू कलर की साड़ी में बोल्ड लुक देखने के लिए मिला है। उनका ये लुक भी काफी चर्चा में आ गया है। देखिए…
आनंद देवरकोंडा की तेलुगू फिल्म 'बेबी' के ट्रेलर वीडियो की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे 14 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। तरण आदर्श ने फिल्म की एक छोटी क्लिप शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी को हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बेघर कर दिया गया था। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस फिर से एंट्री करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस वीकेंड का वार एपिसोड में वो बतौर गेस्ट अपीयरेंस देने वाली हैं।
आकांक्षा पुरी, पायल देव और उदित नारायण की गायिकी में गाना 'बारिशों' के वीडियो में नजर आने वाली हैं। इसका टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी रोमांटिक पोस्टर शेयर करके दी है। देखिए…
एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर वीकेंड पर फिटनेस गोल देते हुए नजर आई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए…
अक्षय कुमार इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उन्होंने ट्विंकल खन्ना और बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें बच्चों के साथ स्पेशल टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। इसे एक्टर ने 'बेहतरीन पल' बताया है।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का पति के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए…
शिल्पा शेट्टी का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने के लिए मिल रहा है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। देखिए…
बिग बॉस ओटीटी 2 में एक नई प्रेम कहानी की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। शो में कंटेस्टेंट फलक नाज और अविनाश सचदेव के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई दे रही है। एक्टर ने एक्ट्रेस के लिए फीलिंग्स भी कबूली है।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि वह रवींद्र नाथ टैगोर की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना लुक भी शेयर किया है।
श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर सादगी भरे लुक में स्पॉट किया गया। उन्होंने प्रिंटेड सलवार-सूट कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी फीमेल फैंस को सेल्फी भी दी। उनका जेस्चर बेहद ही प्यारा दिखा है।
धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह रणवीर के माथे को चूमते दिख रहे हैं।
रकुलप्रीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रही हैं।
शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर के साथ शादी की सालगिरह पर रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कृति सेनन ने भी कमेंट किया है।
आलिया भट्ट का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के इस वीकेंड का वार में शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गाने को प्रमोट करने आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कार्तिक आर्यन अब तक शाहिद कपूर के बंगले को लीज पर लेकर रह रहे थे। लेकिन अब उन्होंने अपना घर खरीद लिया है। एक्टर ने जुहू में 17 करोड़ का बंगला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर सबसे माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी शर्त के सबसे क्षमा मांगते हैं।
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…
यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी सारी खबरें