Entertainment News Highlights 8 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान आईपीएल मैच के दौरान अपने दिव्यांग फैन को किस करते दिखे। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनके इस भाव के लिए तारीफ कर रहे हैं। बालिका वधू फेम नेहा मार्दा को प्रेग्नेंसी में दिक्कत आने पर 7 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब खबर आ रही है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। फिल्म ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट का लुक सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन का रूप इस बार काफी अलग है। सिंगर अदनान सामी के भाई ने उनपर झूठा होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक अदनाम की डिग्री भी फेक हैं। काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त ओरहान के साथ केमल राइड ले रही हैं। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 8 अप्रैल
केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि करण जौहर लोगों का करियर बर्बाद करते हैं, लोगों को अब उनका करियर बर्बाद करना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
शाहरुख खान का ये फैन 2018 में भी उनसे मैच के दौरान मिलने पहुंचा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिग बॉस 15 के वक्त से ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।
मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उनका रैंप वॉक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
मोनी रॉय पिंक कार्पेट पर अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं।
मनोरंजन जगत की सभी खबरों के लिए बने रहिए।