Entertainment News Highlights 7 June: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स दूसरी बार मां बन रही हैं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म Gadar एक बार फिर 22 साल बाद बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगस्त में रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले 9 जून को ‘गदर: एक प्रेम कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दूसरा और फाइनल दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर सैफ अली खान के लुक और एक्टिंग के खूब चर्चे हो रहे हैं। प्रभास ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दर्शकों से वादा किया कि वह साल में 2-3 फिल्में करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी हिंट दिया। मनोरंजन की खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 7 जून 2023

18:49 (IST) 7 Jun 2023
एयरपोर्ट पर दिखा अवनीत कौर का दिलकश अंदाज

अवनीत कौर आज एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

18:47 (IST) 7 Jun 2023
सारा अली खान और विक्की कौशल ने गाया गाना

सारा अली खान और विक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का गाना 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए' गाया। देखिए वीडियो

18:46 (IST) 7 Jun 2023
आलिया भट्ट पिंक सूट में नजर आईं

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज मुंबई में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पिंक सूट पहना था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं।

18:43 (IST) 7 Jun 2023
प्रतीक बब्बर ने अपने नाम के साथ जोड़ा मां का सरनेम

प्रतीक बब्बर ने अपना नाम प्रतीक पाटिल बब्बर रख लिया है। प्रतीक ने कहा है कि वो मां का सरनेम अब अपने मिडिल नेम के तौर पर रखेंगे।

18:40 (IST) 7 Jun 2023
सोनाली सहगल ने लिए 7 फेरे

एक्ट्रेस सोनाली सहगल की शादी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने पति के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

12:02 (IST) 7 Jun 2023
एक्ट्रेस सोनाली सहगल की शादी आज

सोनाली सहगल ने ब्राइड के रूप में अपने डॉगी के साथ ली ग्रैंड एंट्री।

11:14 (IST) 7 Jun 2023
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स केस: कोर्ट ने NCB की जमानत रद्द करने की याचिका को किया खारिज

मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस एक्ट अदालत ने ड्रग मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द करने की मांग वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की याचिका खारिज कर दी है।

11:09 (IST) 7 Jun 2023
सारा अली खान और विकी कौशल ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

सारा अली खान और विकी कौशल इस वक्त 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे। देखें तस्वीरें।

10:35 (IST) 7 Jun 2023
प्रभास ने अपनी शादी को लेकर दिया हिंट

प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रभास ने फैंस को शादी से जुड़ा एक अपडेट दिया। यहां पढ़ें...

09:32 (IST) 7 Jun 2023
केआरके ने की Adipurush की तारीफ

केआरके ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है।

09:29 (IST) 7 Jun 2023
'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन की सारी बड़ी छोटी खबर को यहां पढ़ें।