Entertainment News Highlights 6 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रवीना टंडन और RRR के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अपना डैशिंग लुक शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लाइफ में लग्जरी’। इसके साथ ही हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘Guardians of the Galaxy’ की तीसरी किस्त के नए पोस्टर जारी किए गए हैं। सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan का प्रमोशन किया। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बताई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी हफ्ते सगाई कर सकते हैं। अपने जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने फैंस के लिए वीडियो शेयर की है। मनोरंजन की सभी जरूरी खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 6 अप्रैल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'Guardians of the Galaxy' की तीसरी किस्त के नए पोस्टर जारी किए गए हैं।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर अपनी लग्जीरियस फोटोज शेयर की है। इसमें उनका डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवीना रवि टंडन को अपने हाथों से पद्म श्री दिया।
रवीना को ये अवॉर्ड उनकी कला और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तारीख सामने आ चुकी है।
उर्फी जावेद को फेमस करने में पैपराजी का बड़ा हाथ है। वह लोग उर्फी को हर जगह स्पॉट कर लेते हैं। उर्फी ने अपनी तरफ से पैपराजी को स्मार्टवॉच दी है।
प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें व्हील चेयर पर बैठा एक शख्स उनसे मिलने के लिए बेताब है। एक्ट्रेस नीचे नहीं उतरीं तो वह उनका पीछा करने लगा।
आदिपुरुष के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बजरंग बली के पोस्टर का अनावरण किया है। राघव के प्रति उनकी वीरता और प्रचंडता को प्रदर्शित करते हुए इस पोस्टर में देवदत्त नागे को बजरंग बली के रूप में दिखाया है।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के अपडेट यहां पढ़ें।