नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनको और आप नेता राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब हैं। साथ ही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। इसी बीच अब परिणीति को राघव को एक बार फिर से साथ में देखा गया। दोनों IPL मैच देखने पहुंचे थे। दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा साल 2020 में लगाए आरोपों पर बयान दिया है, जिसमें एक्ट्रेस की ओर से कहा गया था कि उन्होंने बॉलीवुड क्वीन को उकसाया है। जावेद ने कहा कि ‘वो उनके लिए अपमानजनक स्टेटमेंट था।’ इस केस की सुनवाई 3 मई को हुई और इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘लखनऊ से हूं और वहां तू नहीं आप कहना सिखाया जाता है। भले कोई 30-40 साल छोटा ही क्यों ना हो। सभी को आप कहा जाता है।’ मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों रैपर और सिंगर हनी सिंह के साथ अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इसी पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि 'ये उनकी जिंदगी की पहली अफवाह है। लगता है किसी और कोई काम नहीं है।'
उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें उन्हें ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है। उनके बत्तख वाले डिजाइन ने फैंस का ध्यान उनके लुक की ओर खींच लिया है। देखिए…
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्माता भूषण कुमार से मुलाकात की और आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' के विषय में जानकारी ली।
प्रसिद्ध गीतकार श्री @manojmuntashir जी एवं फिल्म निर्माता श्री भूषण कुमार जी से भेंटकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और 'आदिपुरुष' फिल्म के विषय में विस्तृत जानकारी ली। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म भगवान राम के चरित्र को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) May 3, 2023
अनन्त शुभकामनाएँ। https://t.co/Dv5oYzXR4d
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' रिलीज होने वाली है। इसे 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले एक्ट्रेस ने 'अफवाह' पर अपना रिएक्शन दिया है। देखिए क्या कहा…
Aap bhi yahi karte hai na? Bina soche samjhe messages ko forward! Ek #Afwaah jisne Rahab aur Nivi ki zindagi badal di aa raha hai aap tak sirf 2 din mein! #Afwaah Releasing in Cinemas this Friday pic.twitter.com/PfqQIY6B3a
— bhumi pednekar (@bhumipednekar) May 3, 2023
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही ससुर बनने वाले हैं। उनके बेटे करण देओल की शादी होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की वेडिंग एनीवर्सरी पर सगाई हो चुकी है और वो इस साल जून के महीने में शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 5 साल का वक्त हो चुका है। उनके दुनिया से चले जाने के गम से एक्ट्रेस और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर आज भी उबर नहीं पा रही हैं। इस बात का सबूत उनका लेटेस्ट वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने आज भी फोन के वॉलपेपर पर मां की ही फोटो लगाई है। वो हमेशा उनके साथ रहती हैं।
तुर्किश की पॉप सिंगल गुलसन (Gulsen) को जेल हो गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने तुर्कि के एक धार्मिक स्कूल का मजाक उड़ाया है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बजरंग पुनिया के लेटेस्ट वीडियो को लेकर ट्वीट किया और पूछा 'किस बात का सपोर्ट?' बजरंग पुनिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश के लोगों से पहलवानों के सपोर्ट करने के लिए अपील कर रहे हैं। इसे लेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया और लिखा, 'किस बात का सपोर्ट? आप रेसलर के अलावा पॉलिटिकल एक्टिविस्ट बन गए हो। इसके लिए वो सभी जिम्मेदार हैं, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। लोगों का आप पर से विश्वास उठ गया है क्योंकि आप उनकी कठपुतली बन गए हैं।'
केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में विराट कोहली पर निशाना साधा है। दरअसल, विराट ने अनुष्का के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसे लेकर कमाल आर खान ने क्रिकेटर पर निशाना साधा और ट्वीट में लिखा, 'तुम पब्लिसिटी के लिए कितने भूखे हो विराट कोहली। तुम अभी भी दिल्ली वालों को ये दिखाना नहीं भूलते हो कि तुमने एक हीरोइन से शादी की है। बस कर दे यार।'
My GOD, how big publicity hungry you are @imVkohli! Tum Abhi Bhi Delhi Walon Ko Ye Dikhana Nahi Bhoolte, Ki Tumne Ek heroine Se Shaadi Ki Hai. Bas Karde Yaar! https://t.co/hcXEnF91qz
— KRK (@kamaalrkhan) May 3, 2023
हास्ट कलाकार राजीव निगम ने बजरंग पुनिया को देशद्रोही कहे जाने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने उनके सपोर्ट में ट्वीट किया और लिखा, ' जिसने देश का गौरव बढ़ाया वो बजरंग पुनिया आज देशद्रोही हो गया और बजरंग दल बजरंगबली हो गया… मतलब कुछ भी बोल दो, बक दो सब चलेगा… जो तुम्हारे साथ है वो भगवान और जो नहीं है वो राक्षस।'
जिसने देश का गौरव बढ़ाया वो बजरंग पुनिया आज देशद्रोही हो गया और बजरंग दल बजरंगबली हो गया… मतलब कुछ भी बोल दो, बक दो सब चलेगा… जो तुम्हारे साथ है वो भगवान और जो नहीं है वो राक्षस pic.twitter.com/KNtVtX7Vjg
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) May 3, 2023
जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 'लखनऊ से हम हैं और हमें वहां पर 'तू' नहीं 'आप' कहने सिखाया जाता है। फिर वो भले ही क्यों ना हमसे 30-40 साल छोटा है। इन आरोपों से मैंने अपमानित महसूस किया।' दरअसल, कंगना रनौत ने साल 2020 में जावेद अख्तर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस केस पर 3 मई को कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां जावेद अख्तर ने अपना बयान दर्ज कराया।
शादी की चर्चा के बीच परिणिति चोपड़ा, आप नेता राघव चड्ढा के साथ IPL स्टेडियम में दिखी हैं। दोनों को लेकर खबर है कि वो इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं और जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं।