नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनको और आप नेता राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब हैं। साथ ही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। इसी बीच अब परिणीति को राघव को एक बार फिर से साथ में देखा गया। दोनों IPL मैच देखने पहुंचे थे। दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा साल 2020 में लगाए आरोपों पर बयान दिया है, जिसमें एक्ट्रेस की ओर से कहा गया था कि उन्होंने बॉलीवुड क्वीन को उकसाया है। जावेद ने कहा कि ‘वो उनके लिए अपमानजनक स्टेटमेंट था।’ इस केस की सुनवाई 3 मई को हुई और इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘लखनऊ से हूं और वहां तू नहीं आप कहना सिखाया जाता है। भले कोई 30-40 साल छोटा ही क्यों ना हो। सभी को आप कहा जाता है।’ मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates
15:42 (IST) 4 May 2023
हनी सिंह संग रिलेशनशिप की खबरों पर बोलीं नुसरत भरूचा

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों रैपर और सिंगर हनी सिंह के साथ अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इसी पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि 'ये उनकी जिंदगी की पहली अफवाह है। लगता है किसी और कोई काम नहीं है।'

14:58 (IST) 4 May 2023
उर्फी जावेद का एयरपोर्ट लुक वायरल

उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें उन्हें ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखा जा सकता है। उनके बत्तख वाले डिजाइन ने फैंस का ध्यान उनके लुक की ओर खींच लिया है। देखिए...

14:01 (IST) 4 May 2023
भूषण कुमार और राइटर मनोज मुंतशिर से मिले सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्माता भूषण कुमार से मुलाकात की और आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' के विषय में जानकारी ली।

13:49 (IST) 4 May 2023
'अफवाह' पर क्या बोलीं भूमि पेडनेकर

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' रिलीज होने वाली है। इसे 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले एक्ट्रेस ने 'अफवाह' पर अपना रिएक्शन दिया है। देखिए क्या कहा...

12:34 (IST) 4 May 2023
ससुर बनने वाले हैं सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही ससुर बनने वाले हैं। उनके बेटे करण देओल की शादी होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की वेडिंग एनीवर्सरी पर सगाई हो चुकी है और वो इस साल जून के महीने में शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

11:33 (IST) 4 May 2023
मां श्रीदेवी की यादों को नहीं भुला पा रही हैं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 5 साल का वक्त हो चुका है। उनके दुनिया से चले जाने के गम से एक्ट्रेस और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर आज भी उबर नहीं पा रही हैं। इस बात का सबूत उनका लेटेस्ट वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने आज भी फोन के वॉलपेपर पर मां की ही फोटो लगाई है। वो हमेशा उनके साथ रहती हैं।

08:14 (IST) 4 May 2023
धर्म का अपमान करने पर पॉप सिंगर गुलसन को हुई सजा

तुर्किश की पॉप सिंगल गुलसन (Gulsen) को जेल हो गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने तुर्कि के एक धार्मिक स्कूल का मजाक उड़ाया है।

08:07 (IST) 4 May 2023
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बजरंग पुनिया पर साधा निशाना

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बजरंग पुनिया के लेटेस्ट वीडियो को लेकर ट्वीट किया और पूछा 'किस बात का सपोर्ट?' बजरंग पुनिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश के लोगों से पहलवानों के सपोर्ट करने के लिए अपील कर रहे हैं। इसे लेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया और लिखा, 'किस बात का सपोर्ट? आप रेसलर के अलावा पॉलिटिकल एक्टिविस्ट बन गए हो। इसके लिए वो सभी जिम्मेदार हैं, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं। लोगों का आप पर से विश्वास उठ गया है क्योंकि आप उनकी कठपुतली बन गए हैं।'

08:02 (IST) 4 May 2023
केआरके ने विराट कोहली पर साधा निशाना

केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में विराट कोहली पर निशाना साधा है। दरअसल, विराट ने अनुष्का के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसे लेकर कमाल आर खान ने क्रिकेटर पर निशाना साधा और ट्वीट में लिखा, 'तुम पब्लिसिटी के लिए कितने भूखे हो विराट कोहली। तुम अभी भी दिल्ली वालों को ये दिखाना नहीं भूलते हो कि तुमने एक हीरोइन से शादी की है। बस कर दे यार।'

07:59 (IST) 4 May 2023
बजरंग पुनिया को देशद्रोही कहे जाने पर राजीव निगम का रिएक्शन

हास्ट कलाकार राजीव निगम ने बजरंग पुनिया को देशद्रोही कहे जाने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने उनके सपोर्ट में ट्वीट किया और लिखा, ' जिसने देश का गौरव बढ़ाया वो बजरंग पुनिया आज देशद्रोही हो गया और बजरंग दल बजरंगबली हो गया... मतलब कुछ भी बोल दो, बक दो सब चलेगा... जो तुम्हारे साथ है वो भगवान और जो नहीं है वो राक्षस।'

07:56 (IST) 4 May 2023
जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 'लखनऊ से हम हैं और हमें वहां पर 'तू' नहीं 'आप' कहने सिखाया जाता है। फिर वो भले ही क्यों ना हमसे 30-40 साल छोटा है। इन आरोपों से मैंने अपमानित महसूस किया।' दरअसल, कंगना रनौत ने साल 2020 में जावेद अख्तर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस केस पर 3 मई को कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां जावेद अख्तर ने अपना बयान दर्ज कराया।

07:52 (IST) 4 May 2023
राघव चड्ढा संग IPL स्टेडियम में दिखी परिणिति चोपड़ा

शादी की चर्चा के बीच परिणिति चोपड़ा, आप नेता राघव चड्ढा के साथ IPL स्टेडियम में दिखी हैं। दोनों को लेकर खबर है कि वो इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं और जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं।