Entertainment News LIVE Updates 4 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। फिल्म ने 4 दिनों में 38.50 करोड़ कमाये थे और पांचवे दिन फिल्म केवल चार करोड़ कमा पाई। बिग बॉस ओटीटी 2 से हाल ही में बाहर हुई आकांक्षा पुरी ने कई इंटरव्यू दिए और शो के प्रति निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि शो के पहले दिन से ही उन्हें टार्गेट किया जा रहा था। जिस तरह वह शो से बाहर हुईं वह काफी ह्यूमिलेटिंग था। आदिपुरुष ने दुनियाभर में कुल 390 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अजय देवगन ने मुंबई के पॉश एरिया में ऑफिस के लिए स्पेस खरीदा है। जिसकी कीमत 45 करोड़ बताई जा रही है। मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 4 जुलाई
एम एन कुमार का आरोप है कि किच्चा सुदीप ने एक फिल्म के लिए फीस लेने के बाद उसे करने से मना कर दिया। निर्माता का कहना है कि नौ करोड़ रुपये लेने के बाद भी साउथ एक्टर ने उन्हें समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एम एन कुमार ने तो दो दिन में मामला न सुलझने पर धरने तक पर बैठने की चेतावनी दे दी है।
अमीषा पटेल ने हाल ही में बताया कि विक्रम भट्ट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने का उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर साथ में नजर आए हैं। देखें वीडियो…
आकांक्षा पुरी आज शाम 5 बजे फैंस के साथ बातचीत करने वाली हैं। वह फैंस को बिग बॉस के घर के कई राज बताने वाली हैं।
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नंगे पैर सिर पर जैकेट चलते हुए नजर आ रही हैं। राखी का कहना है कि उन्होंने सलमान की शादी के लिए मन्नत मांगी है।
जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। पिछले 6 महीने से फिल्म के लिए सेंसरशिप क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे थे, अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे अनुमति दे दी है।
प्रभास और कृति सेनन स्टारर Adipurush ने दुनियाभर में 390 करोड़ कमा लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अजय देवगन ने 45 करोड़ का ऑफिस स्पेस खरीदा है। जो दो 16वीं और 17वीं मंजिल पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर यहां पढ़ें
