Entertainment News LIVE Updates 4 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। फिल्म ने 4 दिनों में 38.50 करोड़ कमाये थे और पांचवे दिन फिल्म केवल चार करोड़ कमा पाई। बिग बॉस ओटीटी 2 से हाल ही में बाहर हुई आकांक्षा पुरी ने कई इंटरव्यू दिए और शो के प्रति निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि शो के पहले दिन से ही उन्हें टार्गेट किया जा रहा था। जिस तरह वह शो से बाहर हुईं वह काफी ह्यूमिलेटिंग था। आदिपुरुष ने दुनियाभर में कुल 390 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अजय देवगन ने मुंबई के पॉश एरिया में ऑफिस के लिए स्पेस खरीदा है। जिसकी कीमत 45 करोड़ बताई जा रही है। मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 4 जुलाई

18:28 (IST) 4 Jul 2023
किच्चा सुदीप पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

एम एन कुमार का आरोप है कि किच्चा सुदीप ने एक फिल्म के लिए फीस लेने के बाद उसे करने से मना कर दिया। निर्माता का कहना है कि नौ करोड़ रुपये लेने के बाद भी साउथ एक्टर ने उन्हें समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एम एन कुमार ने तो दो दिन में मामला न सुलझने पर धरने तक पर बैठने की चेतावनी दे दी है। 

12:38 (IST) 4 Jul 2023
अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट संग रिश्ते पर कही ये बात

अमीषा पटेल ने हाल ही में बताया कि विक्रम भट्ट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने का उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:43 (IST) 4 Jul 2023
होने वाले पति राघव चड्ढा संग फिर दिखीं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर साथ में नजर आए हैं। देखें वीडियो...

10:30 (IST) 4 Jul 2023
बिग बॉस के घर की पोल खोलेंगी आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी आज शाम 5 बजे फैंस के साथ बातचीत करने वाली हैं। वह फैंस को बिग बॉस के घर के कई राज बताने वाली हैं।

10:07 (IST) 4 Jul 2023
सलमान खान की शादी के लिए राखी सावंत ने मांगी मन्नत

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नंगे पैर सिर पर जैकेट चलते हुए नजर आ रही हैं। राखी का कहना है कि उन्होंने सलमान की शादी के लिए मन्नत मांगी है।

10:00 (IST) 4 Jul 2023
जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। पिछले 6 महीने से फिल्म के लिए सेंसरशिप क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे थे, अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे अनुमति दे दी है।

09:58 (IST) 4 Jul 2023
आदिपुरुष ने वर्ल्डवाइड 390 करोड़ कमा लिए हैं

प्रभास और कृति सेनन स्टारर Adipurush ने दुनियाभर में 390 करोड़ कमा लिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:57 (IST) 4 Jul 2023
अजय देवगन ने खरीदा ऑफिस स्पेस

अजय देवगन ने 45 करोड़ का ऑफिस स्पेस खरीदा है। जो दो 16वीं और 17वीं मंजिल पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर यहां पढ़ें