Entertainment News Highlights: दीपिका पादुकोण ने किया प्रेगनेंसी योग, अनंत अंबानी की शादी में गाना गाएंगे जस्टिन बीबरबॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में मां बनेंगी। 7 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रख रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए तस्वीर शेयर की है। 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं। खबरें हैं कि वर्ल्ड फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी इस शादी में परफॉर्म कर सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर फैंस के साथ ठगी होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को चेताया है।

Live Updates
16:18 (IST) 4 Jul 2024
ईशा अंबानी ने ऑरी के साथ कराया फोटोशूट

ईशा अंबानी का फोटोशूट सामने आया है, जिसमें वो ऑरी के साथ अलग-अलग पोज दे रही हैं।

14:48 (IST) 4 Jul 2024
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जस्टिन ने चार्ज किए 83 करोड़

राधिका और अनंत अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर 83 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।

13:16 (IST) 4 Jul 2024
पायल मलिक ने देवोलीना को दिया जवाब

देवोलीना ने बिग बॉस ओटीटी 3 में गए अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को ट्रोल किया था और उनके शो में होने पर नाराजगी जताई थी। अब इसे लेकर पायल ने खुलकर बात की है, उन्होंने देवोलीना को करारा जवाब दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:16 (IST) 4 Jul 2024
Kalki 2898 AD box office collection day 7

प्रभास की फिल्म 'कल्कि' ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

12:10 (IST) 4 Jul 2024
प्रभास 10 अगस्त से शुरू करेंगे 'सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम' की शूटिंग!

"सलार पार्ट 1: सीजफायर" बड़ी हिट होने के बाद अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी है। प्रभास 10 अगस्त से इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

12:08 (IST) 4 Jul 2024
हिना खान ने काटे अपने बाल

ब्रेस्ट कैंसर के बाद अब हिना खान ने अपने बाल काट दिए हैं और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये देख उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:52 (IST) 4 Jul 2024
शबाना आजमी को आज तक नहीं पता क्यों अलग हुए सलीम-जावेद?

सलीम-जावेद की जोड़ी हिट थी, दोनों ने साथ मिलकर कई बड़ी फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा, फिर बाद में दोनों अलग हो गए। कहा गया कि शबाना आजमी चाहती थीं जावेद अपना अलग करियर बनाएं, इस बारे में जब सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने शबाना आजमी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हें यकीन नहीं होगा लेकिन आज तक मुझे इस बात का पता नहीं चला है कि सलीम-जावेद क्यों अलग हुए थे?

10:48 (IST) 4 Jul 2024
जुनैद खान ने दिया था 'लाल सिंह चड्ढा' का ऑडिशन

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था, मगर बाद में ये रोल आमिर खान ने किया।

08:55 (IST) 4 Jul 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को किया सावधान

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फैन से 50 लाख ठगे गए, सिद्धार्थ का रिएक्शन भी सामने आया है। यहां जानिए क्या है पूरा मामला...

https://www.instagram.com/p/C89eFtDtNPc/

08:44 (IST) 4 Jul 2024
मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले होने वाले फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर।

https://www.instagram.com/p/C8_Bie8Rmmg/

08:42 (IST) 4 Jul 2024
दीपिका पादुकोण ने किया प्रेग्नेंसी योग

7 महीने प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी योग करते हुए तस्वीर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/C89gDuCMks-/?igsh=MWk5cnl2N3VscmdqNg==