Entertainment News Highlights 3rd June: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ओडिशा के बालासोर हुए ट्रेन हादसे को लेकर किरण खेर समेत कई स्टार्स ने ट्वीट किया और इस पूरे मामले पर दुख जताया है। उन्होंने परिवार को संवेदनाएं और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है। डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही बजट का 85 प्रतिशत अमाउंट रिकवर कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 432 करोड़ रुपए पहले ही कमा लिए हैं। जबकि फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसे 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ धाम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला है। वहीं, सामंथा की ओर से कंफर्म हुआ है कि एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा की मां का रोल निभाएंगी। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D’cruz) प्रेग्नेंसी के बाद अब अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसे लेकर उनकी सगाई और शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। उन्होंने मिस्ट्री मैन संग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। उनकी ये तस्वीर बेबीमून के दौरान की है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
दीपिका चिखलिया जिन्होंने रमानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था, उन्हें आज भी लोग उसी रूप में देखते हैं। मिथिला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पढें पूरी खबर…
ओड़िसा ट्रेन हादसे पर साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने पोस्ट शेयर करके दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना के साथ जान गंवाने वालों के परिजनों का सांत्वना दी है।
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ धाम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला है। देखिए…
एक्ट्रेस सोनल चौहान अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बेडरूम से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
एक्टर अंजन श्रीवास्तव 75 साल के हो गए हैं। उन्होंने जन्मदिन के मौके को केक काटकर बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपने करि.र की शुरुआत 'वागले की दुनिया' से की थी।
डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर खबर सामने आ रही है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही बजट का 85 प्रतिशत अमाउंट रिकवर कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 432 करोड़ रुपए पहले ही कमा लिए हैं। जबकि फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसे 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। ऐसे में वेब सीरीज के पहले दिन की शूटिंग सेट पर एक्टर खुद पहुंचे। इस वेब सीरीज का टाइटल स्टारडम बताया जा रहा है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। वो मोनोकिनी में पूल में जमकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। देखिए…
ओडिशा के बालासोर हुए ट्रेन हादसे को लेकर किरण खेर ने ट्वीट किया और इस पूरे मामले पर दुख जताया है। उन्होंने परिवार को संवेदनाएं और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है। इस दुर्घटना में 238 लोगों की जानें चली गईं और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Saddened to hear about the disastrous train accident at Balasore in Odisha. My thoughts and prayers are with the bereaved families. I pray for speedy recovery of the injured. pic.twitter.com/eBbiggPx3p
— Kirron Kher (Modi Ka Parivar) (@KirronKherBJP) June 3, 2023
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों को पूल में चिल करते हुए देखा जा सकता है। दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए…
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। पढ़िए पूरी खबर…
तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर भारतीय फिल्म बन गई है। मूवी ने चार हफ्तों में 231 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
#TheKeralaStory remains the first choice of viewers for the fourth consecutive week… [Week 4] Fri 2.50 cr, Sat 4.25 cr, Sun 4.75 cr, Mon 1.85 cr, Tue 1.80 cr, Wed 1.60 cr, Thu 1.50 cr. Total: ₹ 231.72 cr. #India biz. #Boxoffice#TheKeralaStory biz at a glance…
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 2, 2023
⭐️ Week 1: ₹… pic.twitter.com/aVKTxvB4Jn
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने मालदीव से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें येलो कलर की बिकनी में समंदर किनारे चिल करते हुए देखा जा सकता है।
करीना कपूर का लेटेस्ट वीडियो वीकेंड से पहले सामने आया है। उन्होंने वीकेंड की शुरुआत परिवार के साथ डिनर से की है। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और पति सैफ अली खान भी दिखे हैं। देखिए…
ओडिशा के बालासोर में 2 जून की देर रात को बड़ा हादसा हो गया। एक साथ तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गईं। इसमें काफी लोगों की जानें चली गईं और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना पर कुमार विश्वास का रिएक्शन सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
देश में लंबे समय से चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर सरकार के मौन के बीच एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D’cruz) प्रेग्नेंसी के बाद अब अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसे लेकर उनकी सगाई और शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। उन्होंने मिस्ट्री मैन संग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि फिल्म का क्रू सड़क हादसे का शिकार हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि क्रू की बस का हैदराबाद में एक्सीडेंट हो गया है।