Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हाई-स्टेक स्पाई-ड्रामा का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार से 26 मई तक साप्ताहिक रूप से जारी किए जाएंगे। कपिल शर्मा की आवाज में सुंदरकांड इस वक्त यूट्यूब पर खूब सुना और पसंद किया जा रहा है। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया है। परिणीति चोपड़़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर हार्डी संधु ने बताया कि दोनों शादी कर रहे हैं और उन्होंने परिणीति को इसके लिए बधाई भी दी है। Dior फैशन वीक में रेखा समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसकी तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 31 मार्च
मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने खुलासा किया है कि उनके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे थे उस वक्त राहुल गांधी ने उन्हें मेंटली सपोर्ट किया था। और पढ़ें
आज प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत पहुंचे। प्रियंका के ससुरालवाले भी साथ थे। ऐसा लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी तय हो गई है। यहां पढ़ें
इशिता दत्ता ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।
विराट कोहली ने Dior Fashion Show की तस्वीरें शेयर की हैं।
About last night ❤️ @AnushkaSharma pic.twitter.com/J3gyvCwAGc
— Virat Kohli (@imVkohli) March 31, 2023
रेखा का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें रेखा पैपराजी के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं।
हार्डी संधु ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
कपिल शर्मा ने कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा अब प्रोफेशनली गाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में सुंदरकांड गाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री की हर छोटी बड़ी खबर से लेकर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक की खबरें यहां पढ़ें।