Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हाई-स्टेक स्पाई-ड्रामा का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार से 26 मई तक साप्ताहिक रूप से जारी किए जाएंगे। कपिल शर्मा की आवाज में सुंदरकांड इस वक्त यूट्यूब पर खूब सुना और पसंद किया जा रहा है। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया है। परिणीति चोपड़़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर हार्डी संधु ने बताया कि दोनों शादी कर रहे हैं और उन्होंने परिणीति को इसके लिए बधाई भी दी है। Dior फैशन वीक में रेखा समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसकी तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 31 मार्च

15:44 (IST) 31 Mar 2023
कन्नड़ एक्ट्रेस ने किया खुलासा- राहुल गांधी ने सुसाइड से बचाया

मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने खुलासा किया है कि उनके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे थे उस वक्त राहुल गांधी ने उन्हें मेंटली सपोर्ट किया था। और पढ़ें

15:39 (IST) 31 Mar 2023
प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ पहुंची इंडिया, क्या होने वाली है परिणीति की शादी

आज प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत पहुंचे। प्रियंका के ससुरालवाले भी साथ थे। ऐसा लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी तय हो गई है। यहां पढ़ें

13:34 (IST) 31 Mar 2023
इशिता दत्ता ने दी प्रेग्नेंसी की न्यूज, लिखा-बेबी ऑन बोर्ड

इशिता दत्ता ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

10:32 (IST) 31 Mar 2023
Dior Fashion Show में रेखा की खूबसूरती ने लगाए चार चांद

रेखा का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें रेखा पैपराजी के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं।

10:17 (IST) 31 Mar 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर पर मुहर

हार्डी संधु ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:13 (IST) 31 Mar 2023
'सिटाडेल' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'सिटाडेल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक्शन में दिख रही हैं।

10:10 (IST) 31 Mar 2023
कपिल शर्मा की आवाज में सुंदरकांड को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं

कपिल शर्मा ने कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा अब प्रोफेशनली गाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में सुंदरकांड गाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री की हर छोटी बड़ी खबर से लेकर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक की खबरें यहां पढ़ें।