Entertainment News Highlights 29 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। जिया खान सुसाइड केस पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। अब इस केस में 10 साल के बाद 28 अप्रैल को फैसला सुनाया गया। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया और एक्ट्रेस के अंदर सुसाइडल टेंडेंसी बताते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने इस केस में हार ना मानने का फैसला किया है और वो न्याय के लिए आगे अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। इसी बीच पक्ष में फैसला आने के बाद सूरज पंचोली सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं और बप्पा का आशीर्वाद लिया है। वहीं, दूसरी ओर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की हिट के बाद एक्ट्रेस पूजा हेगड़े श्रीलंका में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। मनोरंजन की छोटी-बड़ी हर खबर के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 29 अप्रैल

18:25 (IST) 29 Apr 2023
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली

जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद सूरज पंचोली श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। देखिए…

17:50 (IST) 29 Apr 2023
वेकेशन के लिए श्रीलंका पहुंचीं पूजा हेगड़े

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वर्ल्डवाइड करीब 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा हेगड़े श्रीलंका वेकेशन के लिए पहुंची हैं। उन्होंने Bentota Beach से चिल करते हुए लेटेस्ट फोटोज भी शेयर की है।

13:52 (IST) 29 Apr 2023
दोबारा मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड

अर्जुन राम पाल की गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades दोबारा मां बनने वाली हैं।

13:51 (IST) 29 Apr 2023
कांच का गिलास टूटने से जख्मी हुईं आरती सिंह, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

आरती सिंह इस वक्त अस्पताल में हैं। वह कांच से जख्मी हो गई थीं जिसके कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

13:13 (IST) 29 Apr 2023
इवेंट के बीच रणबीर कपूर की पैंट पर गिरी गर्म कॉफी

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के ऊपर गर्म कॉफी गिर गई। उन्होंने तुंरत खड़े होकर ऐसे सिचुएशन को संभाला।

13:01 (IST) 29 Apr 2023
आलिया भट्ट मेट गाला 2023 के लिए रवाना हो चुकी हैं।

आलिया भट्ट Met Gala 2023 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क चली गई हैं। उनका एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है।

11:12 (IST) 29 Apr 2023
T-Series ने जारी किया आदिपुरुष का नया मोशन पोस्टर

आदिपुरुष का नया मोशन पोस्टर, जिसमें ऑडियो भी है।

10:41 (IST) 29 Apr 2023
सीता नवमी पर आदिपुरुष का ऑडियो टीजर जारी

सीता नवमी के अवसर पर टीम आदिपुरुष ने राम सिया राम के ऑडियो टीज़र के साथ कृति सनोन अभिनीत जानकी के आकर्षक मोशन पोस्टर जारी किया है।

09:26 (IST) 29 Apr 2023
राखी सावंत ने अपनी वकील के बनाए बाल तो लोगों ने किया ट्रोल

राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी वकील के बाल सवांरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

09:23 (IST) 29 Apr 2023
जिया खान की मां राबिया को जरीना खान ने दिया जवाब

जिया खान की मां राबिया ने बयान दिया था कि वह सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट सब जगह जाएंगी और अपनी बेटी को इंसाफ दिलाएंगी। इस बयान पर सूरज पंचोली की मां जरीना ने कहा,”उसको मैंने अल्लाह के हवाले कर दिया है और वही जवाब देगा। मुछे उससे कुछ नहीं कहना है। ऊपर वाला हमेशा न्याय करता है और इस बार भी उसने वही किया। जो राबिया के साथ करना है अल्लाह करेगा। अगर वह लड़ाई जारी रखना चाहती है तो उसे करने दो। वह भी जानती है सच क्या है। मालूम होने के बाद भी वो ऐसा कर रही हैं तो ये उनकी मर्जी है। मुझे इसमें कुछ नहीं कहना है।”

09:19 (IST) 29 Apr 2023
प्रियंका चोपड़ा ने Citadel के सेट पर निक के लिए स्वेटर बुना था

प्रियंका चोपड़ा भारतीय हैं और ये उन्होंने साबित कर दिया। उन्होंने सिटाडेल के सेट पर खाली समय में निक जोनस के लिए स्वेटर बनाकर तैयार किया।

मनोरंजन की सारी खबरें यहां पढ़ें…