Entertainment News LIVE Updates 28 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला गाना कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है। ‘दिल ये पुकारे आजा’ गर्ल आयशा की मौत को लेकर खबर सामने आई थी, जो झूठी निकली। दरअसल इनका नाम आयशा मानो है और जिसकी मौत हुई वो आयशा हनीफा है। काजोल ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑरेंज कपड़ों में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस देखकर लोगों ने उन्हें विमल पान मसाला बता दिया है। ‘आदिपुरुष’ को लेकर इलाहबाद कोर्ट ने मेकर्स को अच्छे से फटकार लगाई है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड के काम पर भी सवाल खडे़ किए गए हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें…

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 28 जून

22:30 (IST) 28 Jun 2023
दुलकर सलमान की ‘किंग ऑफ कोठा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

साउथ के फेमस एक्टर एक्टर दुलकर सलमान की अपकमिंग फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की टीजर रिलीज हो चुका है।

18:19 (IST) 28 Jun 2023
पृथ्वीराज सुकुमारन ने सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट

साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अब अपना हेल्थ अपेडट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हो चुकी है। अब डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वह हेल्थ पर ही फोकस कर रहे हैं। इस चोट से उभरने में कुछ महीने लगने वाले हैं।

14:28 (IST) 28 Jun 2023
बॉयफ्रेंड संग नजर आईं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर के अफेयर की खबरें आजकल जोर शोर से चल रही है। हाल ही में वह अपने कथित बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

12:40 (IST) 28 Jun 2023
करण जौहर ने रिलीज किया 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' का पहला गाना

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर Rocky aur Rani ki Prem Kahani का पहला गाना शेयर किया है।

12:37 (IST) 28 Jun 2023
72 हूरें का ट्रेलर हुआ रिलीज

अशोक पंडित की विवादित फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जिसके कारण यूट्यूब पर ये रिलीज किया गया है।

11:05 (IST) 28 Jun 2023
तलाक की खबरों के बीच गजनी एक्ट्रेस असिन ने सोशल मीडिया से हटाई शादी की तस्वीरें

असिन और उनके पति को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि वह दोनों अलग हो गए हैं। इसी बीच असिन ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं।

11:02 (IST) 28 Jun 2023
भारतीय सेना ज्वाइन करेंगी रवि किशन की बेटी

रवि किशन की बेटी इशिता भारतीय सेना ज्वाइन करने वाली है।

11:00 (IST) 28 Jun 2023
Jr NTR ने की फैंस की मौत पर इंसाफ की मांग

जूनियर एनटीआर के फैन की संदिग्ध मौत हो गई। एक्टर ने फैन की मौत पर सरकार से जांच करने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:49 (IST) 28 Jun 2023
मेरा दिल ये पुकारे गर्ल की मौत की खबर झूठी

'दिल ये पुकारे आजा' गर्ल आयशा को लेकर बुरी खबर सामने आ रही थी। सोशल मीडिया पर चल रहा था कि ड्रग्स की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई। लेकिन बता दें कि आयशा मानो एक दम ठीक हैं और जिसकी मौत हुई है वो आयशा हनीफा है।

09:46 (IST) 28 Jun 2023
परिवार के साथ मस्ती करती दिखीं करीना कपूर

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ नाश्ता करती दिख रही हैं।

09:41 (IST) 28 Jun 2023
कुछ ही देर में रिलीज होगा 'तुम क्या मिले' गाना

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के 'तुम क्या मिले' गाने की रिलीज के बारे में जानकारी दी है। ये गाना बस कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है।

09:40 (IST) 28 Jun 2023
Adipurush को लेकर हाईकोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार

आदिपुरुष के खिलाफ इलाहबाद में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेकर्स को जमकर फटकार लगाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:38 (IST) 28 Jun 2023
भगवा ड्रेस पहने नजर आईं काजोल तो यूजर्स ने ली चुटकी

काजोल ने भगवा रंग के कपड़ों में वीडियो शेयर किया है। जिसे देख लोग उन्हें बोलो जुबां केसरी के कमेंट्स कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट