नमस्कार आप जनसत्ता.कॉप पढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ दर्शकों के दिल को नहीं छू पाई। फिल्म ने तीन दिनों में महज 10 करोड़ का बिजनेस किया। बिग बॉस और ईमली फेम सुंबुल तौकीर ने मुंबई में अपना घर खरीदा है। जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ का लुक शेयर किया है। टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन एक बार फिर साथ में नजर आ रहे हैं। चारु ने अपना जन्मदिन राजीव सेन के साथ मनाया। मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 28 फरवरी
शिल्पा राव का बेशर्म रंग गाना जो पठान फिल्म का सबसे फेमस है, वह उन्होंने मीडिया को गाकर सुनाया।
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म पहले 8 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म को एक दिन पहले यानी 7 मार्च को ही रिलीज किया जाएगा।
मल्याली एक्टर और कॉमेडियन Kottayam Nazeer को चेस्ट में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रियंका चोपड़ा और प्राइव वीडियो ने Citadel का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट शेयर की है।
सुंबुल तौकीर ने मुंबई में अपना घर खरीदा है। जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।
चारु असोपा ने हाल ही में अपने पति राजीव सेन संग जन्मदिन मनाया। जिसकी रोमांटिक तस्वीरें उन्होंने शेयर की है।
मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।