नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स चार चांद लगा रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भी इस सार कान्स में अपना डेब्यू किया। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में विकी कौशल और सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सलमान के बॉडीगार्ड ने विकी को हटा दिया और दबंग एक्टर ने उन्हें इग्नोर किया। हालांकि, आईफा अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक्टर्स एक दूसरे को गले लगाते दिखे। वीडियो को लेकर विकी ने कहा बातें तो बनती रहती हैं। आशीष विद्यार्थी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर एक वीडियो बनाया और फैंस को बताया कि इस उम्र में उन्होंने शादी क्यों की? iifa के कार्यक्रम में सलमान खान को शादी का प्रपोजल मिला। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा का आईफा 2023 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहते हैं कि ‘वो पेट से हैं।’ मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

Entertainment News LIVE Updates 27 May

19:30 (IST) 27 May 2023
एक्टर विजय वर्मा बोले- ‘पेट से हूं…’

एक्टर विजय वर्मा का आईफा 2023 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं पेट से हूं…'। देखिए…

16:35 (IST) 27 May 2023
टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने 10 साल छुपाई शादी

टीवी सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' फेम एक्ट्रेस स्नेहल राय ने 10 साल के बाद खुलासा किया है कि उनकी शादी हो चुकी है। वो 23 साल की उम्र में ही दुल्हन बन गई थीं। उन्होंने पॉलिटिशयन माधवेंद्र राय से की है। पढ़िए पूरी खबर…

16:05 (IST) 27 May 2023
IPL में CSK को जितते देखना चाहती हैं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में आईपीएल को लेकर कहा कि वह CSK को जीतते हुए देखना चाहती हैं।

13:13 (IST) 27 May 2023
आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का बयान

आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को दूसरी शादी की है। जिसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अब उनकी पहली पत्नी ने आशीष संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:41 (IST) 27 May 2023
मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर गई लड़की तो भड़कीं कंगना

हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ से एक लड़की की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो परिसर के अंदर शॉर्ट्स पहने नजर आई थी। अब इस मामले पर कंगना रनौत ने गुस्सा निकाला है। पढ़िए पूरी खबर…

11:37 (IST) 27 May 2023
‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर की बिगड़ी तबीयत

'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुदीप्तो सेन लगातार ट्रैवल करने की वजह से बीमार पड़ गए हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। वहीं, अब इस वजह से दूसरे शहरों में होने वाले प्रमोशन को भी रोक दिया गया है।

11:29 (IST) 27 May 2023
रोमांटिक फोटो शेयर कर देवोलिना ने विश किया पति को बर्थडे

देवोलिना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर बुर्ज खलीफा के सामने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने हसबैंड को बर्थडे विश किया है।

11:19 (IST) 27 May 2023
साध्वी प्रज्ञा के बयान पर भड़के कॉमेडियन राजीव निगम

कॉमेडियन राजीव निगम ने साध्वी प्रज्ञा के सनातनी वाले बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

11:16 (IST) 27 May 2023
सारा अली खान और शुभमन गिल का हुआ ब्रेकअप!

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर के अफेयर की खबरें खूब रही है। ऐसे में अब दोनों ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। इनकी राहें जुदा हो गई हैं। पढ़िए पूरी खबर…

11:15 (IST) 27 May 2023
सलमान खान को मिला शादी का प्रपोजल

सलमान खान (Salman Khan) को 57 साल की उम्र में आईफा 2023 में मैरिज प्रपोजल मिला है। उन्हें हॉलीवुड से आई लड़की ने प्रपोज किया है। पढ़िए पूरी खबर…

11:08 (IST) 27 May 2023
जालीदार ड्रेस पहनने पर फिर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने अतरंगी फैशन से सबको हैरान कर दिया है। इस बार वह नेट वाली ड्रेस पहने नजर आई हैं, जिसमें ड्रैगन बने हैं।

11:07 (IST) 27 May 2023
दूसरी शादी पर बोले आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने अपनी दूसरी शादी और पहली पत्नी से अलग होने को लेकर बात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:06 (IST) 27 May 2023
अनुष्का शर्मा ने कान्स में किया डेब्यू

अनुष्का शर्मा ने कान्स 2023 में डेब्यू किया है।

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 27 मई