नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स चार चांद लगा रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भी इस सार कान्स में अपना डेब्यू किया। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में विकी कौशल और सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सलमान के बॉडीगार्ड ने विकी को हटा दिया और दबंग एक्टर ने उन्हें इग्नोर किया। हालांकि, आईफा अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक्टर्स एक दूसरे को गले लगाते दिखे। वीडियो को लेकर विकी ने कहा बातें तो बनती रहती हैं। आशीष विद्यार्थी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर एक वीडियो बनाया और फैंस को बताया कि इस उम्र में उन्होंने शादी क्यों की? iifa के कार्यक्रम में सलमान खान को शादी का प्रपोजल मिला। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा का आईफा 2023 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहते हैं कि ‘वो पेट से हैं।’ मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
Entertainment News LIVE Updates 27 May
एक्टर विजय वर्मा का आईफा 2023 से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं पेट से हूं...'। देखिए...
टीवी सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' फेम एक्ट्रेस स्नेहल राय ने 10 साल के बाद खुलासा किया है कि उनकी शादी हो चुकी है। वो 23 साल की उम्र में ही दुल्हन बन गई थीं। उन्होंने पॉलिटिशयन माधवेंद्र राय से की है। पढ़िए पूरी खबर...
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में आईपीएल को लेकर कहा कि वह CSK को जीतते हुए देखना चाहती हैं।
आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को दूसरी शादी की है। जिसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अब उनकी पहली पत्नी ने आशीष संग अपने रिश्ते को लेकर बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ से एक लड़की की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो परिसर के अंदर शॉर्ट्स पहने नजर आई थी। अब इस मामले पर कंगना रनौत ने गुस्सा निकाला है। पढ़िए पूरी खबर...
'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुदीप्तो सेन लगातार ट्रैवल करने की वजह से बीमार पड़ गए हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है। वहीं, अब इस वजह से दूसरे शहरों में होने वाले प्रमोशन को भी रोक दिया गया है।
देवोलिना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर बुर्ज खलीफा के सामने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने हसबैंड को बर्थडे विश किया है।
कॉमेडियन राजीव निगम ने साध्वी प्रज्ञा के सनातनी वाले बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर के अफेयर की खबरें खूब रही है। ऐसे में अब दोनों ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। इनकी राहें जुदा हो गई हैं। पढ़िए पूरी खबर...
सलमान खान (Salman Khan) को 57 साल की उम्र में आईफा 2023 में मैरिज प्रपोजल मिला है। उन्हें हॉलीवुड से आई लड़की ने प्रपोज किया है। पढ़िए पूरी खबर...
उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने अतरंगी फैशन से सबको हैरान कर दिया है। इस बार वह नेट वाली ड्रेस पहने नजर आई हैं, जिसमें ड्रैगन बने हैं।
आशीष विद्यार्थी ने अपनी दूसरी शादी और पहली पत्नी से अलग होने को लेकर बात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अनुष्का शर्मा ने कान्स 2023 में डेब्यू किया है।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 27 मई
