Entertainment News Highlights 27 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। इन दिनों महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला जोर पकड़े हुए है। ऐसे में एक के बाद एक लोग इनके सपोर्ट में आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उम्रिला मातोंडकर ने महिला पहलवानों को सपोर्ट किया है। बजरंग पुनिया ने उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही महिलाओं के सपोर्ट में आने के लिए उनका धन्यवाद भी कहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को महिलाओं के सपोर्ट में बात करते हुए सुना जा सकता है। वो उनके इस कदम की सराहना भी कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ के शूट के लिए पुलवामा पहुंच गए हैं। इसके सेट से उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू को देखा जा सकता है। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में जाने और अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी और विरोध भी किया है। पढ़िए खबर...
कार्तिक आर्यन को लेकर खबरें थी कि वो फिल्म 'तेजाब' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब इन सभी कयासों पर विराम लग गया है और उन्होंने इसे झूठा बताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उम्रिला मातोंडकर ने महिला पहलवानों को सपोर्ट किया है। बजरंग पुनिया ने उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फिल्मफेयर हैशटैग दिया है। इसमें उनका एकदम सिंपल लुक देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही उनके चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है।
शाहरुख खान और तापसी पन्नू अपकमिंग फिल्म 'डंकी' के शूट के लिए पुलवामा पहुंच चुके हैं। फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
बरखा बिष्ट और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता पिछले दो सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे है। अब दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया है।
पूनम पांडे का रोज नया लुक आजकल वायरल हो रहा है।
एक्वामैन टू का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें एंबर हर्ड को देखने के बाद लोग इस फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..
मलाइका अरोड़ा को अक्सर उनकी चाल के लिए ट्रोल किया है। उन्होंने अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
रणवीर सिंह को न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते देखा गया। वह सोहो में शॉपिंग कर रहे थे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' की तारीफ की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी मां बन गई हैं, उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस को अपने व्लॉग में दी है।
मनोरंजन की सभी छोटी-बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें ये खबर।
