नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रदीप सरकार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। सोनू निगम के पिता के घर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। चोर कोई और नहीं बल्कि अगम कुमार निगम का ड्राइवर ही निकला। इन दिनों ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही है। पहले करीना कपूर और अब जावेद जाफरी ने कहा है कि असली रेंचो के बिना फिल्म कैसे बन सकती है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अवॉर्ड फंक्शन में हाथ न पकड़ने वाले किस्से को लेकर चर्चा में हैं। परिणिती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे…

Live Updates

मनोरंजन खबरों का लाइव अपडेट्स 25 मार्च

14:23 (IST) 25 Mar 2023
उमराह की तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं हिना खान

हिना खान उमराह करने की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिन्हें लेकर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

13:10 (IST) 25 Mar 2023
मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, शेयर की फोटो

अर्जुन कपूर ने अपनी मां के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर कर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।

11:11 (IST) 25 Mar 2023
टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति का निधन

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति का निधन हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:56 (IST) 25 Mar 2023
अवॉर्ड शो में दिखा शहनाज गिल का अलग लुक

मुंबई में अवॉर्ड फंक्शन की शाम तमाम बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान शहनाज गिल ऑल ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।

09:52 (IST) 25 Mar 2023
परफॉर्म करने से पहले सोनू निगम के जेस्चर को देख खुश हुए फैंस

सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहले रणबीर कपूर से गले लग रहे हैं और फिर परफॉर्म करने जाने से पहले दरवाजे की दहलीज को चूम रहे हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़े। फिल्मों के कलेक्शन से लेकर एक्टर्स से जुड़े विवादों तक सभी खबरें यहां पढ़ें।