नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। टीवी एक्टर और अनुपमा फेम नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। वह महज 51 साल के थे। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। वह अपने मंगेतर के साथ कुल्लू घूमने गई थीं। जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता को लेकर मौनिका भदौरिया ने कहा कि असित मोदी के कारण वह भी कई बार शो छोड़ चुकी हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 24 मई

18:21 (IST) 24 May 2023
आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ डेब्यू कर सकती हैं जान्हवी कपूर की बहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान का बेटा जुनैद और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर साथ में एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं जिसका नाम 'लव टूडे' होगा।

18:19 (IST) 24 May 2023
वैभवी और आदित्य सिंह राजपूत के निधन पर एक्टर करण वीर शर्मा ने जाहिर किया दुख

करण वीर शर्मा ने ट्विटर पर दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

18:17 (IST) 24 May 2023
फातिमा सना शेख और आमिर खान साथ आए नजर

फातिमा सना शेख और आमिर खान साथ में खेलते नजर आए। यहां देखें वीडियो

18:16 (IST) 24 May 2023
हंसिका मोटवानी को क्यों आया गुस्सा?

हंसिका मोटवानी ने एक ऑनलाइन पब्लिशर पर गुस्सा जाहिर किया है जिन्होंने उनका झूठा कोट छापा था। यहां पढ़ें

18:15 (IST) 24 May 2023
‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां देखें

18:12 (IST) 24 May 2023
1 जून को आ रही है वेब सीरीज ‘असुर 2’

लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली 'असुर 2' स्ट्रीम होने वाली है, यह सीरीज 1 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

18:11 (IST) 24 May 2023
कंगना रनौत पहुंची केदारनाथ

कंगना रनौत ने केदारनाथ के दर्शन किए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

10:46 (IST) 24 May 2023
‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन

'साराभाई वर्सेज साराभाई' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:44 (IST) 24 May 2023
अशोक पंडित ने भी व्यक्त किया दुख

नितेश पांडे की मौत पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दुख व्यक्त किया है।

10:43 (IST) 24 May 2023
नितेश पांडे की मौत से शॉक्ड देवेन भोजानी

मनोरंजन इंडस्ट्री पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वैभवी उपाध्याय की मौत के बाद नितेश पांडे के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देवेन भोजानी ने नितेश की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

10:40 (IST) 24 May 2023
TMKOC फेम मोनिका भदौरिया ने किया मुनमुन दत्ता को लेकर खुलासा

मोनिका भदौरिया ने कहा कि मुनमुन दत्ता के साथ असित मोदी का अक्सर झगड़ा हुआ करता था। वह कई बार शो छोड़कर गईं लेकिन उन्हें वापस बुला लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:37 (IST) 24 May 2023
पिंक शॉर्ट्स पहनने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान

सैफ अली खान हाल ही में पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ पिंक शॉर्ट्स पहने थे। पिंक शॉर्ट्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

10:36 (IST) 24 May 2023
Anupamaa फेन नितेश पांडे का निधन

अनुपमा फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। एक्टर का निधन 23 मई को हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर…

मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर यहां पढ़ें।