नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। टीवी एक्टर और अनुपमा फेम नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। वह महज 51 साल के थे। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। वह अपने मंगेतर के साथ कुल्लू घूमने गई थीं। जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौत हो गई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता को लेकर मौनिका भदौरिया ने कहा कि असित मोदी के कारण वह भी कई बार शो छोड़ चुकी हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 24 मई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान का बेटा जुनैद और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर साथ में एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं जिसका नाम 'लव टूडे' होगा।
करण वीर शर्मा ने ट्विटर पर दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
फातिमा सना शेख और आमिर खान साथ में खेलते नजर आए। यहां देखें वीडियो
हंसिका मोटवानी ने एक ऑनलाइन पब्लिशर पर गुस्सा जाहिर किया है जिन्होंने उनका झूठा कोट छापा था। यहां पढ़ें
शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां देखें
लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली 'असुर 2' स्ट्रीम होने वाली है, यह सीरीज 1 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।
कंगना रनौत ने केदारनाथ के दर्शन किए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
'साराभाई वर्सेज साराभाई' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नितेश पांडे की मौत पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दुख व्यक्त किया है।
मनोरंजन इंडस्ट्री पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वैभवी उपाध्याय की मौत के बाद नितेश पांडे के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देवेन भोजानी ने नितेश की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
मोनिका भदौरिया ने कहा कि मुनमुन दत्ता के साथ असित मोदी का अक्सर झगड़ा हुआ करता था। वह कई बार शो छोड़कर गईं लेकिन उन्हें वापस बुला लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सैफ अली खान हाल ही में पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ पिंक शॉर्ट्स पहने थे। पिंक शॉर्ट्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
अनुपमा फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। एक्टर का निधन 23 मई को हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर यहां पढ़ें।