Entertainment News Highlights 24 June: फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर न केवल भारत बल्कि नेपाल में भी विवाद चल रहा है। फिल्म में जानकी को भारत की बेटी कहे जाने पर फिल्म को नेपाल में बैन कर दिया गया था। नेपाल कोर्ट ने इससे रोक हटाने का आदेश दे दिया है, लेकिन काठमांडू मेयर नहीं मान रहे। Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जो लोग पहले दिन एक दूसरे के दुश्मन थे वो दोस्त बन रहे हैं और जिनमें दोस्ती हुई थी वह अब झगड़े कर रहे हैं। टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में रेखा की स्पेशल एंट्री होने वाली हैं। आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। फिल्म ने 8वें दिन महज 3.25 करोड़ का बिजनेस किया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 24 जून

18:55 (IST) 24 Jun 2023
उपासना कोनिडेला ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो

राम चरण और उपासना कोनिडेला हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। एक्टर की वाइफ ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में वो अस्पताल से घर लौट चुकी हैं। इसी बीच उपासना ने बेटी और पति के साथ पहली फोटो शेयर की है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।

18:53 (IST) 24 Jun 2023
'बिग बॉस ओटीटी' में मनीष पॉल ने लगाया कॉमेडी का तड़का

टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में शिरकत करने वाले हैं। इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए पहुंचे हैं।

18:51 (IST) 24 Jun 2023
'असुर 2' ने बनाया रिकॉर्ड, हुई हिट

अरशद वारसी की 'असुर 2' की जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसे लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। वेब सीरीज को अब तक 300 करोड़ मिनट वॉच्ड और 3 करोड़ व्यूवर्स मिल चुके हैं।

18:38 (IST) 24 Jun 2023
बोल्डनेस की वजह से ट्रोल हुईं छवि मित्तल

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है। इसमें वो वर्कआउट के बाद बोल्ड लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इसे लेकर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। देखिए...

18:35 (IST) 24 Jun 2023
बारिश का अकेले लुत्फ उठाते दिखीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें मानसून का लुत्फ उठाते हुए समर लुक में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस दौरान मिनी स्कर्ट और टॉप पहना है। इसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है।

18:31 (IST) 24 Jun 2023
महेश बाबू ने खरीदी गोल्ड रेंज रोवर कार

महेश बाबू के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी का नाम जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में गोल्ड रेंज रोवर की महंगी कार खरीदी है। इस लग्जरी कार की कीमत करीब 2.50 करोड़ से शुरू है।

17:50 (IST) 24 Jun 2023
पूजा हेगड़े का छाया समर लुक

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का समर लुक वायरल हो रहा है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस को डबिंग स्टूडियो के बाहर व्हाइट ड्रेस में स्पॉट किया गया।

17:48 (IST) 24 Jun 2023
बारिश में दिखा तारा सुतारिया का ग्लैमरस अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्हाइट कलर की डीपनेक ड्रेस में देखा जा सकता है। इसमें उनका ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार पसंद किया जा रहा है। बारिश के बीच उनका ये लुक छाया हुआ है। देखिए...

15:47 (IST) 24 Jun 2023
निखिल सिद्धार्थ की 'स्पाई' का हिंदी ट्रेलर रिलीज

निखिल सिद्धार्थ अपकमिंग फिल्म 'स्पाई' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म का हिंदी ट्रेलर वीडियो भी रिलीज किया जा चुका है।

15:42 (IST) 24 Jun 2023
'किसी का भाई किसी की जान' का बस से प्रमोशन करते दिखे सलमान खान

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में एक्टर को बस से फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है। देखिए...

15:40 (IST) 24 Jun 2023
अविका गौर की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई

'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर की फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट्स' को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में 1.48 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की है। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

14:21 (IST) 24 Jun 2023
किसे डेट कर रहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर?

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। अब ऐसे में वो फिल्मों में डेब्यू कर पाती हैं कि उससे पहले ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी हैं। आइए जानते हैं आखिर उनका नाम किसके साथ जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर...

12:32 (IST) 24 Jun 2023
इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने फिल्म का एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज का ऐलान किया है। फिल्म को 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

12:12 (IST) 24 Jun 2023
पहली मुलाकात में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा से कही थी ये बात

विजच वर्मा ने हाल ही में बताया कि उनके साथ तमन्ना ने अपनी 'नो किस पॉलिसी' तोड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:46 (IST) 24 Jun 2023
अविनाश सचदेव और पलक पुरस्वानी के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं

अविनाश सचदेव और पलक पुरस्वानी दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। अब वो अलग हैं। लेकिन बिग बॉस ओटीटी के घर में साथ नजर आ रहे हैं। इसी बीच इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने के लिए मिल रही है।

11:39 (IST) 24 Jun 2023
घोड़े को सिगरेट पिलाने पर भड़कीं रवीना टंडन

सोशल मीडिया पर केदारनाथ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग घोड़े को जबरन सिगरेट पिला रहे हैं। मामले को लेकर रवीना टंडन ने गुस्सा निकाला है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर...

10:41 (IST) 24 Jun 2023
उर्फी जावेद का नया कारनामा, ड्रेस देख चकरा गया लोगों का सिर

उर्फी जावेद एक और अजीबो गरीब ड्रेस पहनकर सबके सामने आई हैं। उर्फी की ड्रेस देख किसी का भी सिर चकरा जाएगा।

10:37 (IST) 24 Jun 2023
अलग होने की खबर के बीच पति रोहन संग छुट्टियों पर निकलीं नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि वह अलग हो गए हैं। क्योंकि नेहा के बर्थडे पर न तो रोहन मौजूद थे और न ही उन्होंने नेहा के जन्मदिन पर कोई पोस्ट शेयर किया था। लेकिन अब उनकी पोस्ट से लग रहा है कि दोनों के बीच सब सही है।

10:33 (IST) 24 Jun 2023
'सत्य प्रेम की कथा' के प्रमोशन के लिए रवाना हुईं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म Satya Prem Ki Katha जल्द आने वाली है और एक्टर्स इसके प्रमोशन में लगे हैं। कियारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

10:29 (IST) 24 Jun 2023
8वें दिन सबसे कम हुआ Adipurush का कलेक्शन

फिल्म 'आदिपुरुष' ने ओपनिंग को बेहतरीन की थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहै है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन जगत की खबरें...