Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है, जो तमिल की Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक है। इसे लेकर एक्टर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। कंगना रनौत एक बार फिर दिलजीत दोसांझ पर हमलावर हैं। उन्होंने दिलजीत को खालिस्तानी सपोर्टर बताया है। सोनू निगम के पिता के घर में 72 लाख रुपये की चोरी हुई है। शाहरुख खान ने क्रिकेटर इरफान पठान के बेटे के डांस पर जमकर तारीफ की है। शाहरुख खान और सलमान खान ‘टाइगर 3’ के लिए शूट करने वाले हैं। ‘थलाइवी’ फिल्म को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा 6 करोड़ मांगे जाने की खबर को कंगना ने सिरे से नकार दिया है। मनोरंजन की सभी खबरों के लिए पढ़ते रहें….
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 23 मार्च
विद्युत जामवाल और उनकी मंगेतर नंदिता महतानी सगाई के दो साल एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
दलजीत कौर ने हाल ही में निखिल पटेल संग शादी की है और दोनों इस वक्त हनीमून मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सड़क पर डांस का वीडियो शेयर किया है।
Elephant Whisperers डॉक्यूमेंटरी ने ऑस्कर जीता है, जिन लोगों पर आधारित ये कहानी है, उन्होंने भी जीत का जश्न मनाया है। नेटफ्लिक्स ने इसकी तस्वीर शेयर की है।
Cheering for the elephant whisperers that spread love through the world ❤️? pic.twitter.com/nytYldMUd2
— Netflix India (@NetflixIndia) March 23, 2023
कंगना रनौत का आज 35वां जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने बधाई देने वालों को धन्यवाद किया है।
Message from my heart … ?♥️ pic.twitter.com/LxgxnOO0Xg
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) March 23, 2023
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के जेवर चोरी करने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पर्दाफाश करते हुए ऐश्वर्या के घर की नौकरानी और कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
अमेजन प्राइम वीडियो ने ऐलान किया है कि अनन्या पांडे नई वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर से 72 लाख की चोरी हुई है। उन्हें अपने पूर्व ड्राइवर पर शक है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
इरफान खान के बेटे ने Pathaan फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस किया, जिसे उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर शाहरुख खान ने उसे छोटा पठान बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ की खबरों के लिए यहां पढ़ें….