Entertainment News Highlights 23 Feb 2023: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय दत्त की बायोपिक के बाद अब इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले एक्टर ने 3 मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘यूपी में का बा’ सिंगर नेहा सिंह राठौर ने नोटिस पर कहा है कि वह किसी को जवाब नहीं देंगी। जो हो रहा है उन्होंने इसी पर गाना लिखा है। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

रणबीर कपूर अब निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार

15:11 (IST) 23 Feb 2023
मानवी गागरू ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

एक्ट्रेस मानवी गागरू ने अपने बॉयफ्रेंड कुमार वरुण संग शादी कर ली है। दोनों ने ही शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

14:39 (IST) 23 Feb 2023
Mrs Chatterjee Vs Norway का ट्रेलर आउट, करण जौहर ने की रानी मुखर्जी की तारीफ

Mrs Chatterjee Vs Norway का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की है।

12:39 (IST) 23 Feb 2023
श्रीदेवी के निधन से पहले खींची गई आखिरी तस्वीर, बोनी कपूर ने की शेयर

बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके निधन के पहले की है।

11:47 (IST) 23 Feb 2023
अक्षय कुमार की 'सेल्फी' की एडवांस बुकिंग, एक्टर ने शेयर किया लिंक

अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। जिसके लिए एडवांस बुकिंग चालू है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर लिंक शेयर किया है, जिसके जरिए दर्शक अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

11:08 (IST) 23 Feb 2023
Emergency से टकराई 'गणपत' की रिलीज डेट तो भड़कीं कंगना रनौत

अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' वाले दिन रिलीज हो रही है। इस ऐलान के बाद कंगना रनौत ने तमाम ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

10:19 (IST) 23 Feb 2023
शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा के गाने पर लगाए ठुमके

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम है 'ठुमका'। बेटी के गाने पर शक्ति कपूर ने भी डांस किया है। एक्ट्रेस ने पिता के डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

10:14 (IST) 23 Feb 2023
फैंस के लिए अक्षय कुमार ने बनाया सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी इस वीकेंड रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रमोट करने के लिए निर्माताओं ने अपने लीड स्टार अक्षय को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कहा। तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने प्रशंसकों के लिए एक ट्रिब्यूट बताते हुए, अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने जो कुछ भी हासिल किया है और मैं जीवन में जहां भी हूं, वह मेरे प्रशंसकों के बिना शर्त प्यार के कारण है।"

मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए।