Entertainment News Highlights 22 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने फैंस को त्यौहार की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारे शामिल हैं। इसी के साथ ही सिंगर शान ने भी अपनी एक नमाज पढ़ते हुए फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी। इसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए और लोग उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाने लगे। इसके बाद उन्होंने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और कहा कि ‘उन्हें हर धर्म की इज्जत करना सिखाया गया है और वो एक हिंदूं और ब्राह्मण हैं।’ वहीं, केआरके ने बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा है। उन्होंने ईद पर बधाई देने वाले सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता के बाद बॉलीवुड में काफी कुछ बदल गया है। मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 22 अप्रैल 2023
सिंगर शान ईद पर एक फोटो शेयर कर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी थी। लेकिन मामला धर्म पर चला गया। पढ़िए खबर…
केआरके ने हाल ही में बॉलीवुड और स्टार्स पर निशाना साधा है जिन्होंने ईद की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़िए पूरी खबर…
टीवी एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में काफी दर्द झेले हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर…
अरमान मालिक ने हाल ही में बताया कि कृतिका के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहीं पढ़िए पूरी खबर…
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
शाहरुख खान ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शहनवाज के साथ ईद मनाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
स्वरा भास्कर अपनी शादी के बाद पहली ईद मना रही हैं, जिसकी उन्होंने सबको बधाई दी है।
Eid Mubarak peeps! #EidMubarak #EidUlFitr
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 22, 2023
??✨?? pic.twitter.com/wz7M8Csoon
इमरान हाश्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस फेम शालीन भनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विक्लांग फैन को खाने के लिए पैसे दे रहे हैं।
प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का एक वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है।
सलमान खान ने आमिर के साथ फेसबुक पर तस्वीर शेयर करते हुए ईद की बधाई दी है।
सतीश कौशिक की बेटी ने हाल ही में अनुपम खेर के साथ इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा,”मेरे इकलौते अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील, उन्हें वास्तव में थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा एक बेहतर डांसर थे, लेकिन अनुपम अंकल को कोशिश करने के लिए धन्यवाद, लव यू।”
जीनत अमान जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं, वह अपनी पुरानी और नई तसवीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने नए लुक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सभी को काफी पसंद आ रही हैं।
मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ें…