Entertainment News Highlights 22 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने फैंस को त्यौहार की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारे शामिल हैं। इसी के साथ ही सिंगर शान ने भी अपनी एक नमाज पढ़ते हुए फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी। इसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए और लोग उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाने लगे। इसके बाद उन्होंने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और कहा कि ‘उन्हें हर धर्म की इज्जत करना सिखाया गया है और वो एक हिंदूं और ब्राह्मण हैं।’ वहीं, केआरके ने बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा है। उन्होंने ईद पर बधाई देने वाले सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता के बाद बॉलीवुड में काफी कुछ बदल गया है। मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 22 अप्रैल 2023

20:21 (IST) 22 Apr 2023
नमाज वाली फोटो शेयर कर बुरा फंसे सिंगर शान

सिंगर शान ईद पर एक फोटो शेयर कर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी थी। लेकिन मामला धर्म पर चला गया। पढ़िए खबर...

20:20 (IST) 22 Apr 2023
केआरके ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

केआरके ने हाल ही में बॉलीवुड और स्टार्स पर निशाना साधा है जिन्होंने ईद की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़िए पूरी खबर...

20:19 (IST) 22 Apr 2023
सना खान ने झेला प्रेग्नेंसी का दर्द

टीवी एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में काफी दर्द झेले हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

20:17 (IST) 22 Apr 2023
अरमान मलिक के बेटे की बिगड़ी तबीयत

अरमान मालिक ने हाल ही में बताया कि कृतिका के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहीं पढ़िए पूरी खबर...

19:15 (IST) 22 Apr 2023
सलमान खान ने फैंस को कहा- ईद मुबारक

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

16:17 (IST) 22 Apr 2023
शाहरुख खान ने खास तरीके से फैंस को दी ईद की बधाई

शाहरुख खान ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

16:13 (IST) 22 Apr 2023
पति संग ईद मनां रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शहनवाज के साथ ईद मनाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

12:14 (IST) 22 Apr 2023
स्वरा भास्कर ने दी ईद की बधाई

स्वरा भास्कर अपनी शादी के बाद पहली ईद मना रही हैं, जिसकी उन्होंने सबको बधाई दी है।

12:01 (IST) 22 Apr 2023
ईद के दिन इमरान हाश्मी का लुक

इमरान हाश्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।

11:13 (IST) 22 Apr 2023
शालीन भनोट ने विक्लांग फैन के लिए कुछ खास

बिग बॉस फेम शालीन भनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विक्लांग फैन को खाने के लिए पैसे दे रहे हैं।

10:11 (IST) 22 Apr 2023
प्रभास ने शेयर की 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का एक वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है।

10:07 (IST) 22 Apr 2023
आमिर खान संग सलमान खान ने शेयर की तस्वीर, फैंस को दी ईद की बधाई

सलमान खान ने आमिर के साथ फेसबुक पर तस्वीर शेयर करते हुए ईद की बधाई दी है।

10:05 (IST) 22 Apr 2023
सतीश कौशिक की बेटी ने अनुपम खेर के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

सतीश कौशिक की बेटी ने हाल ही में अनुपम खेर के साथ इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा,"मेरे इकलौते अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील, उन्हें वास्तव में थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा एक बेहतर डांसर थे, लेकिन अनुपम अंकल को कोशिश करने के लिए धन्यवाद, लव यू।"

09:58 (IST) 22 Apr 2023
जीनत अमान के नए लुक ने जीता दिल

जीनत अमान जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं, वह अपनी पुरानी और नई तसवीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने नए लुक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सभी को काफी पसंद आ रही हैं।

मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ें...